
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 6, 2023 5:37 PM IST
Early Symptoms of Heart Attack: पहले के जमाने में माना जाता था कि हार्ट अटैक एक बूढ़ों में होने वाली बीमारी है और यह केवल पुरुष में ही होती है और वह भी तब जब उसकी उम्र वृद्ध होने लग जाए। लेकिन हाल ही में हुए कुछ इंसीडेंट्स के आधार पर हम कह सकते हैं कि हार्ट अटैक की कोई उम्र नहीं होती है बल्कि यह किसी भी उम्र में हो सकता है। इसलिए हर उम्र वर्ग के लोगों को चौकन्ना रहना चाहिए ताकि उनकी दिल की सेहत काफी अच्छी हो सके। अपनी हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए अपने डाइट और लाइफस्टाइल को सुधारना एक आवश्यक काम है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको हार्ट अटैक के लक्षणों का खास ख्याल रखना चाहिए और जब भी कुछ लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। अगर आप एक स्वस्थ व्यक्ति भी है तो भी आपको कुछ संकेत का जरूर ध्यान रखना चाहिए जो कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक तब देखने को मिलते हैं जब आप को हार्ट अटैक आने वाला होता है। आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक भट्ट के द्वारा ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं जो आपको हार्ट अटैक के समय महसूस होते हैं।
आज के लाइफस्टाइल में एंजाइटी होना (चिंता) काफी आम हो गया है लेकिन डॉक्टर भट्ट के मुताबिक, यह हृदय की बीमारियों का एक लक्षण हो सकता है। 2015 में हुई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक जब आपको हार्ट अटैक आने वाला होता है तो आपको एंजाइटी भी साथ ही साथ महसूस होने लगती है और आप खुद को काफी बेचैन महसूस करते हैं जिससे आपका हृदय काफी डैमेज हो सकता है।
अगर आपको ज्यादा पसीने आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका दिल खून को ब्लॉक पैसेज के माध्यम से पंप करने में ज्यादा प्रेशर लगा रहा है और यह स्थिति भी हार्ट अटैक में बदल सकती है। अगर आपको बिना किसी शारीरिक गतिविधि किए भी ज्यादा पसीना आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं क्योंकि यह हार्टअटैक के शुरुआती लक्षणों में से एक है।
पैर में दर्द होने को अक्सर काफी आम माना जाता है और इसे उम्र बढ़ने के साथ-साथ आने वाले कुछ लक्षणों में से एक माना गया है लेकिन हार्ट अटैक के समय भी आपके पैरों में काफी दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैरों में प्लेक का बिल्डअप हो जाता है और आर्टरीज काफी संकुचित हो जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आपको पैरों में सुन्नपन या फिर चलते-चलते समय दर्द होने लगता है तो बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
थकान होना कई कारणों की वजह से हो सकता है। पूरा दिन काम करने के बाद थकान होना काफी आम है लेकिन अगर आपको बिना किसी कारण के भी लंबे समय तक पूरा दिन थकान महसूस होती रहती है तो यह हार्ट अटैक का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें। डॉक्टर भट्ट के मुताबिक, इस लक्षण को पहचानना सबसे मुश्किल होता है क्योंकि बहुत सारे लोगों को यह लक्षण काफी आम लगता है।
जिन लोगों को अचानक पेट की समस्याएं और पाचन से जुड़ी समस्याएं महसूस करने को मिलती हैं उन्हें भी एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए क्योंकि पेट में अचानक से बहुत ज्यादा दर्द होना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। ये कुछ ऐसे लक्षण जो हार्ट अटैक से पहले आपको महसूस करने को मिल सकते हैं। इन लक्षणों को नजर अंदाज बिलकुल भी न करें।
Source: WION