Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Liver Damage Signs in Hindi : हमारे शरीर का लगभग हर एक अंग जरूरी होता है। हर एक अंग का अपना-अपना अलग महत्व होता है। शरीर का अगर एक अंग डैमेज हो जाए, तो कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इन अंगों में लिवर भी शामिल है। लिवर में अगर किसी तरह की दिक्कत हो जाए, तो हमारे कई कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। लिवर में खराबी के मुख्य कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर में खराबी होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर डैमेज होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
लिवर में खराबीया फिर लिवर से जुड़ी किसी तरह की परेशानी होने पर मरीजों को काफी ज्यादा उल्टी, मतली जैसा अनुभव होता है। अगर आपको ऐसी परेशानी हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि समय पर आपका इलाज शुरू हो सके। इसके अलावा कुछ लोगों को खून की उल्टी या मल के दौरान खून निकलने की परेशानी हो सकती है।
क्रोनिक लिवर डैमेज की शिकायत होने पर आपके पेट में सूजन की शिकायत हो सकती है। अगर आपको पेट के आसपास सूजन दिख रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है। इस स्थिति में आपके पेट में काफी ज्यादा फैलाव नजर आता है।
स्किन में काफी ज्यादा खुजली होना भी लिवर में खराबी की ओर इशारा करता है। यदि आपको काफी ज्यादा खुजली हो रही है, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होती है। बार-बार स्किन पर खुजली होना ऑब्ट्रक्टिव पीलिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ऐसे संकेत बाइल डक्ट में पथरी, बाइल डक्ट, लिवर सिरोसिस इत्यादि की ओर इशारा करते हैं।
नींद से जुड़ी परेशानी होना भी लिवर डैमेज की ओर इशारा करता है। अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा हो रही हैं, तो ऐसे में आपको डॉक्टर की मदद लेने की आवश्यकता होती है। दरअसल, लिवर शरीर की विषाक्तता को बाहर निकालने में मददगार होता है। अगर शरीर की विषाक्तता कम नहीं होती हैं, तो इससे नींद खराब होने की शिकायत बार-बार होने लगती है।
लिवर में खराबी होने पर पैरों में काफी ज्यादा तरल पदार्थ होने लगता है, जिसकी वजह से पैरों के आसपास सूजन होने लगती है। अगर आपके पैरों में किसी तरह की सूजन हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।