
Also Read
Arthritis symptoms on fingers : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें अर्थराइटिस की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। कम-कम उम्र में भी लोगों को अर्थराइटिस की दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से शरीर का कई अंग प्रभावित होता है। मुख्य रूप से अर्थराइटिस के कारण उंगलियों में काफी ज्यादा दर्द, सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती है। इसके अलावा अर्थराइटिस के कारण अन्य समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं अर्थराइटिस की वजह से उंगलियों में होने वाली समस्याएं कौन-कौन सी हैं?
हम अपने अधिकतर काम उंगलियों की मदद से ही करते हैं, जैसे- लैपटॉप चलाना, मोबाइल में टाइप करना, खाना खाना इत्यादि। अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायतहोती है, तो इन सभी कार्यों को सही ढंग से करने में काफी ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं।
अर्थराइटिस की स्थिति में आपकी उंगलियों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। मुख्य रूप से उंगलियों के ज्वाइंट्स में दर्द होना काफी कॉमन है। ऐसे में मुठ्ठी को बंद करते समय भी काफी तेज दर्द होता है।
अर्थराइटिस की परेशानी होने पर उंगलियों में दर्द होने के साथ-साथ काफी ज्यादा सुन्नता और झनाझनाहट भी महसूस होता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
अर्थराइटिस की शिकायत होने पर उंगलियों के आसपास काफी ज्यादा सूजन और रेडनेस नजर आता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी परेशानी कम हो सके।
अर्थराइटिस आपकी उंगलियों को काफी हद तक प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में आपको चीजों को पकड़ने में काफी ज्यादा परेशानी का अनुभव होता है। अगर आपको चीजों को पकड़ने में तकलीफ हो रही है, तो फौरन एक्सपर्ट की राय लें। ताकि आपकी स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।