Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पैरों में दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं खराब हो रहा है आपका लिवर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Liver Damage Symptoms: लिवर में खराबी आने पर पैरों के आसपास कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

पैरों में दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं खराब हो रहा है आपका लिवर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Written by priya mishra |Updated : July 1, 2024 9:35 PM IST

Liver Damage Symptoms In Feet: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, गुड कोलेस्ट्रॉल और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह हमारे शरीर के कई अन्य जरूरी कार्यों को करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर  से जुड़ी बीमारियां आम हो गई हैं। लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। यदि इन लक्षणों को सही समय पर पहचान लिया जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पैरों में नजर वाले आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर में खराबी की ओर इशारा करते हैं।

पैरों में सूजन

लिवर में खराबी होने पर पैरों और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पता है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है। इस स्थिति को पेरिफेरल एडिमा कहा जाता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में दर्द

पैरों में दर्द होना भी लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में पैरों में भारीपन भी महसूस हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही से काम नहीं करता है, तो शरीर के निचले हिस्से में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसके कारण पैरों में सूजन के साथ-साथ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Also Read

More News

पैर के तलवे में खुजली

पैरों के तलवों में बार-बार खुजली होना भी लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर बॉडी से टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसकी वजह से पित्त का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे हाथों और पैरों के तलवों में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है।

पैरों के आसपास लाल चकत्ते

लिवर डैमेज होने पर पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे लाल या भूरे रंग के धब्बे नजर आ सकते हैं या नसों का जाल दिखाई दे सकता है। इसे स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है। ये निशान अक्सर घुटने से नीचे और पैरों से ऊपर होते हैं। यह लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

पैरों में झनझनाहट

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना भी लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। हेपेटाइटिस-सी इंफेक्शन के कारण पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति की पेरेस्टेसिया के नाम से जाना जाता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।