Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ रात में ही दिखाई देते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये 4 लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर

Vitamin B12 Deficiency Signs At Night: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रात के समय कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सिर्फ रात में ही दिखाई देते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये 4 लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर

Written by priya mishra |Published : July 10, 2025 12:58 PM IST

Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency At Night: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरी है। विटामिन बी12 भी ऐसा ही एक विटामिन है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। विटामिन बी12 डीएनए के निर्माण, रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन, तंत्रिका कार्यों को बढ़ावा देने, सेल मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में, इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी के कारण कमजोरी, हाथ पैरों में झुनझुनी और याददाश्त कमजोर होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर रात के समय नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं -

थकान और कमजोरी

रात के समय अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आवश्यक हैं। इसकी कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है, जिससे कमजोरी और थकावट महसूस होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।

हाथ-पैरों में झुनझुनी होना

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होना भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी का है। दरअसल, विटामिन बी12 की वजह से तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या हो सकती है।

Also Read

More News

बार-बार नींद खुलना

अगर आपको अक्सर रात में ठीक से नींद नहीं आती है या बार-बार नींद टूटती है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जो नींद को नियंत्रित करता है। इसकी कमी के कारण अनिद्रा या बार-बार नींद खुलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको लगभग रोज रात के समय पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको उल्टी, मतली, गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।