
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 9, 2023 8:09 PM IST
डायबिटीज देश में काफी तेजी से फैलने वाली बीमारी है और यह बीमारी हर साल एक नया रिकॉर्ड सेट करती है। डायबिटीज का मुख्य कारण आज के समय का लाइफस्टाइल और डाइट है। हेल्दी खाना खाना कोई पसंद नहीं करता है। हर कोई जंक फूड और मीठी चीजें खाना पसंद करता है जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा स्ट्रेस और एक्सरसाइज न करना भी इस तरह की बीमारियों के फैलने की जड़ है। आपके शरीर में ही कुछ लक्षण ऐसे दिख जाते है जो डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं और उन्हें पहचानने के बाद आप सावधान हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे लक्षणों के बारे में।
हमारी स्किन में भी डायबिटीज के थोड़े बहुत लक्षण देखने को मिल जाते हैं। डायबिटीज के मरीज को बार बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है और इस वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाती है। ऐसा होने के कारण आपको स्किन पर खुजली और ड्राइनेस महसूस हो सकती है। ऐसा टाइप 2 डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर आपको स्किन में फंगल इन्फेक्शन भी देखने को मिलता है तो तुरंत अपना ब्लड शुगर और डायबिटीज का टेस्ट करवाएं।
डायबिटीज का प्रभाव आंखों पर भी देखने को मिलता है और अधिकतर इस स्थिति को डायबिटीज रेटिनोपैथी कहा जाता है। इस स्थिति में रेटिना की ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं। इससे आपको देखने में भी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को धुंधला दिखना शुरू हो जाता है। अगर आपको लंबे समय से धुंधला दिखना, फोकस करने में परेशानी होना, आई साइट में एकदम से बदलाव आना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं तो आपको एक बार डायबिटीज से जुड़े टेस्ट करवा लेने चाहिए।
नर्व डैमेज होना या फिर खराब ब्लड सर्कुलेशन होना भी डायबिटीज का एक संकेत होता है। इस कारण आपको शरीर के निचले भागों में ज्यादा समस्या देखने को मिलती है। आपके पैर ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। कम ब्लड फ्लो के कारण आपके पैरों में इन्फेक्शन होना या फिर अल्सर होना जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। अगर आप इन्हें समय से इलाज नहीं करवाते हैं तो यह स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
डायबिटीज का असर किडनी पर भी देखने को मिल सकता है। इस स्थिति को डायबिटीज नेफ्रोपैथी के नाम से जाना जाता है। धीरे धीरे इस स्थिति के कारण किडनी अच्छे से काम करना बंद कर देती है जिसके कारण कुछ गंभीर केसों में जब इसका इलाज न करवाया जाए तो किडनी फेल भी हो सकती है। इसके लक्षणों में हाई ब्लड प्रेशर, टखनों में सूजन आना और बार बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होना शामिल होते हैं। यह लक्षण दिखने के बाद डायबिटीज चेक जरूर करवा लें।
डायबिटीज से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को छाती में दर्द होना, सांस कम आना जैसे कई लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा बढ़ा रहता है या फिर आप ओवर वेट या ओबेसिटी का शिकार हैं तो आपको डायबिटीज होने का रिस्क और ज्यादा बढ़ जाता है।
निष्कर्ष: अगर आप इन सभी स्थितियों और बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको स्वस्थ लाइफस्टाइल का पालन करना शुरू कर देना चाहिए और एक्सरसाइज को भी कुछ समय रोजाना देना चाहिए ताकि पूरा शरीर स्वस्थ रह सके।