Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms Of Liver Damage At Night: लिवर हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में कई जरूरी कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं (Liver Damage Symptoms At Night In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
अगर आपको रात में सोने में कठिनाई होती है या बार-बार नींद खुलती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण शरीर में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ सकता है। इसके कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
लिवर डैमेज होने पर पैर और टखनों में सूजन हो सकती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। खासतौर पर, रात के समय यह सूजन काफी ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर रात के समय आपको त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली महसूस होती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में पित्त का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से त्वचा में काफी ज्यादा खुजली और इर्रिटेशन होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपको रात के समय जी मिचलाने और उल्टी जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। यदि आपको रोज ऐसा महसूस होता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें।
पेशाब के रंग में बदलाव भी लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। इसके अलावा, पेशाब में झाग बनना या पेशाब में बदबू आना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।