
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 1, 2024 10:38 PM IST
Medically Verified By:
Sign of protein in urine : मसल्स ग्रोथ से लेकर हड्डियों के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन काफी जरूरी माना जाता है। इसके साथ-साथ प्रोटीन की मदद से हमारा शरीर संक्रमण से मुक्त हो सकता है। ऐसे में अगर शरीर से बिना वजह प्रोटीन निकलने लगे, तो यह आगे चलकर काफी गंभीर हो सकता है। शरीर से प्रोटीन निकलने पर पेशाब में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। जी हां, शरीर से प्रोटीन बाहर निकलने के दौरान शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं पेशाब से प्रोटीन निकलने पर किस तरह के संकेत दिखते हैं?
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के यूरोलॉजी और रिनल ट्रांसप्लांट के चेयरमैन एंड एचओडी, डॉक्टर राजीव सूद का कहना है कि पेशाब के जरिए प्रोटीन निकलने का मुख्य कारण किडनी से जुड़ी किसी तरह की बीमारी हो सकता है। मुख्य रूप से जब हमारी किडनी बेहतर ढंग से कार्य नहीं करती है, तो इसकी वजह से प्रोटीन पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकलने लगता है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं।
पेशाब के जरिए प्रोटीन निकलने की स्थिति में मरीजों को बार-बार पेशाब आता है। ऐसी स्थिति में मरीज अपने पेशाब को थोड़ी देर के लिए भी नहीं रोक पाता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत अपनी जांच कराएं। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।
पेशाब के जरिए प्रोटीन निकलने की स्थिति में मरीजों के हाथ-पैरों में भी काफी ज्यादा सूजन आने लगती है। इस तरह के संकेत बताते हैं कि आपकी किडनी बेहतर ढंग से कार्य नहीं कर रही है। अगर आपके हाथ-पैर सूज रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि स्थिति में सुधार किया जा सके।
शरीर से प्रोटीन निकलने की स्थिति में मरीजों के पेशाब में झाग आना शुरू हो जाता है। इस तरह के संकेत किडनी में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। अगर आपके पेशाब में काफी ज्यादा झाग आ रहा है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।
कई बार मरीजों की मांसपेशियों में दर्द भी होने लगता है। दरअसल, प्रोटीन शरीर से जब बाहर निकलता है, तो इससे मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।
यूरिन के जरिए प्रोटीन निकलने की स्थिति में मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कई लोग इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज करते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन एक्सपर्ट की मदद लें।
पेशाब से प्रोटीन निकलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.