बच्चेदानी में सूजन बढ़ने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 99 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर

Swelling in the uterus : बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : May 29, 2024 2:02 PM IST

Swelling in the uterus : महिलाओं के बच्चेदानी में सूजन की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा आम हो चुकी है। इस स्थिति में गर्भाशय का आकार काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे बच्चेदानी में सूजन (Bulky Uterus) के नाम से भी जाना जाता है। इस परेशानी के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें फाइब्रॉएड, पीसीओएस, एडेनोमियोसिस, मेनोपॉज इत्यादि हो सकता है। बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, इन बदलावों पर ध्यान देकर आप इसका इलाज समय पर करा सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में सूजन की परेशानी होने पर शरीर में दिखने वाले बदलाव कौन से हैं?

बच्चेदानी में सूजन के लक्षण ( Symptoms of Swelling in the uterus )

कमर और पेट में दर्द - Back and stomach pain

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को काफी ज्यादा कमर और पेट दर्द की शिकायतरहती है। पेट दर्द कम या फिर काफी ज्यादा हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

पीरियड्स के दौरान काफी ब्लीडिंग - Heavy bleeding during periods

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी ज्यादा रक्तस्राव होता है। कई महिलाएं इस तरह के संकेतों को इग्नोर कर सकती हैं, जिसके आगे चलकर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पेशाब करते समय दर्द होना - Pain while urinating

बच्चेदानी में सूजन की स्थिति में महिलाओं को पेशाब के दौरान काफी ज्यादा दर्द या फिर असहजता महसूस होती है। इस तरह के संकेत दिखने पर अधिकतर महिलाएं समझती हैं कि उन्हें पानी की कमी हो रही है, लेकिन हर एक स्थिति में ऐसा नहीं होता है। कई बार बच्चेदानी में सूजन जैसे गंभीर स्थितियों की वजह से भी पेशाब के दौरान दर्द और जलन की परेशानी हो सकती है।

पीरियड्स का अनियमित हो जाना - Irregular periods

बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को पीरियड्स की अनियमतता की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं हो रहे हैं या फिर पीरियड्स के दौरान किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी परेशानी का समय पर इलाज हो सके।

पेल्विक हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग - Pelvic cramps and bleeding

पेल्विर हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग की शिकायत होना भी बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के लक्षण दिखने पर फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.