Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blocked fallopian tube symptoms : हर महिला के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। बच्चेदानी में अगर किसी तरह की समस्या हो जाए, तो इससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है। बच्चेदानी में कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें बच्चेदानी की ट्यूब ब्लॉक होना भी शामिल है। बच्चेदानी की ट्यूब को फैलोपियन ट्यूब भी कहा जाता है, जो गर्भाशय और अंडाशय के बीच पेट में स्थित होता है। यह गर्भाशय के दोनों ओर होता है। फैलोपियन ट्यूब में अगर ब्लॉकेज की शिकायत हो जाए, तो इसकी वजह से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है। दरअसल, इसी ट्यूब के माध्यम से अंडाशय से अंडे गर्भाशय तक पहुंचते हैं। ऐसे में ब्लॉकेज की परेशानी होने पर अंडों को गर्भाशय तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं फैलोपियन ब्लॉक होने पर शरीर में दिखने वाले संकेत कौन से हैं?
फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने की स्थिति में महिलाओं को पेल्विक में काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। इसके अलावा पेल्विक एरिया में दबाव और सूजन की परेशानी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू किया जा सके।
बच्चेदानी की ट्यूब ब्लॉक होने पर महिलाओं को अचानक से या बार-बार पेशाब करने की इच्छा होने लगती है। इस स्थिति को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कती हैं। इस तरह के संकेत दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।
बच्चेदानी की ट्यूब ब्लॉक या फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर कुछ महिलाओं को भूख न लगना या खाते समय पेट काफी जल्दी भर जाता है। वहीं, बिना खाए भी लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस होता है। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। महिलाएं इस तरह के संकेतों को अपच और ब्लोटिंग की परेशानी समझ लेती हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें।
कुछ महिलाओं को फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर पेल्विक क्षेत्र में एक गांठ जैसा महसूस होता है। यह संकेत गंभीर हो सकते हैं। अगर आपक ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन एक्सपर्ट की मदद लें।
फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर महिलाओं को बिना वजह गैस, अपच और कब्ज की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह के संकेत गंभीर हो सकते हैं। इसके अलावा पेट में सूजन भी हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो डॉक्टर की मदद लें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।