Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin B12 Deficiency on Skin : विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इसका मुख्य कार्य कोशिकाओं का निर्माण करना है। वहीं, ब्लड सेल्स के निर्माण में भी विटामिन बी12 सहायक होते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। मुख्य रूप से विटामिन बी12 कम होने पर खून की कमी और ब्रेन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा विटामिन बी12 कम होने पर स्किन पर भी इसके संकेत दिखते हैं। इस लेख में हम आपको विटामिन बी12 कम होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विटामिन बी12 कम होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?
शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर स्किन का रंग पीला नजर आता है। कुछ लोगों की इस स्थिति में स्किन का रंग फीका होने लगता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि स्थिति का समय पर इलाज हो सके।
विटामिन B12 की कमी होने पर मरीजों की स्किन काफी ड्राई और बेजान नजर आती है। इस स्थिति में उनकी स्किन पर काफी ज्यादा खिंचाव और फटने जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे संकेत दिखने पर एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कुछ लोगों की स्किन पर लाल चकत्ते नजर आते हैं। वहीं, कुछ लोगों की स्किन पर लाल-लाल रंग के धब्बे दिखते हैं। वहीं, इन चकत्तों और धब्बों पर खुजली और जलन काफी होने लगती है।
कुछ लोगों के शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर होंठों का सूखापन और फटने की परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से मुंह के कोने (एंगुलर चीलाइटिस) में दरारें उत्पन्न हो जाती है।
Also Read : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां,
शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर मरीजों की स्किन पर काफी ज्यादा संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिससे उन्हें काफी ज्यादा खुजली और जलन की परेशानी महसूस हो सकती है।
शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कई तरह के लक्षण दिखते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर है, तो एक बार तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।