शरीर के ये 5 संकेत किडनी सिस्ट की ओर करते हैं इशारा, फटने पर गंभीर हो सकते हैं परिणाम

Kidney Cyst Ke Lakshan : किडनी में सिस्ट बनने की परेशानी गंभीर नहीं होती है, लेकिन अगर यह संक्रमित हो जाए या फिर फट जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 12, 2024 9:01 AM IST

Kidney Cyst Ke Lakshan : किडनी सिस्ट एक ऐसी परेशानी है, जिसमें किडनी के पास एक छोटी, तरल पदार्थ से भरी या ठोस पदार्थ से भरी थैली होती हैं। यह किडनी पर या उसके आसपास बन सकती है। अधिकांश लोग किडनी सिस्ट की परेशानी से अनजान रहते हैं। लंबे समय तक इस परेशानी को अगर इग्नोर किया गया तो यह संक्रमित हो सकता है, जो आपके अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए किडनी सिस्ट का समय पर इलाज जरूरी होता है। किडनी सिस्ट होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से-

किडनी सिस्ट के लक्षण क्या हैं? ( Symptoms of kidney cysts cause? )

एक्सपर्ट का कहना है कि साधारण किडनी सिस्ट आमतौर पर किसी तरह के संकेत नहीं दिखाता है। हालांकि, अगर यह संक्रमित हो जाए, तो इसके शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। मुख्य रूप से किडनी सिस्ट अगर फट जाए या खुल जाए, तो यह संक्रमित हो जाते है, या इतने बड़े हो जाते हैं कि वे आपके पेट के अंदर अन्य ऊतकों और अंगों पर दबाव डालते हैं।

  1. पसलियों और कूल्हों के बीच या पेट के आसपास दर्द होना
  2. पीठ में काफी तेज दर्द होना
  3. कभी-कभी बुखार होना
  4. बार-बार पेशाब आना
  5. पेशाब में खून या गहरे रंग का पेशाब होना

इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि सिस्ट कहां स्थित है, इसके आधार पर यह आपकी किडनी के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है। यदि सिस्ट किडनी को आपके रक्त से अतिरिक्त तरल पदार्थ को फ़िल्टर करने से रोकता है, तो यह एक प्रकार के हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

किडनी सिस्ट होने के कारण? (Causes of  Kidney Cysts )

डॉक्टर का कहना है कि किसी मरीज को किडनी सिस्ट तब होता है, जब नेफ्रॉन की नली फूलने लगती है और तरल पदार्थों से भर जाती है। शोधकर्ताओं को इसके पीछे के सटीक कारणों के बारे में पता नहीं है। हालांकि, कुछ जेनेटिक कारणों की वजह से किडनी सिस्ट हो सकता है, ऐसी संभावना जताई जाती है। इसके अलावा नलिकाओं में चोट या सूक्ष्म रुकावटें साधारण किडनी सिस्ट की ग्रोथ का कारण बनते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source