गर्दन की नस दबने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, शरीर का ये हिस्सा हो जाता है सुन्न

Pinched Nerve in Neck symptoms : गर्दन की नस दबने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 4, 2024 3:58 PM IST

Gardan ki Nas Dabne ke Lakshan : क्या आपको गर्दन में अकड़न और दर्द जैसा महसूस हो रहा है? अगर हां, तो यह संकेत गर्दन की नस दबने के हो सकते हैं। गर्दन की नस दबने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से गर्दन में दर्द, अकड़न जैसा महसूस होता है। लंबे समय तक इस परेशानी को इग्नोर करने पर स्थिति खराब हो सकती है। ऐसे में गर्दन की नस दबने पर इसके संकेतों पर ध्यान दें और समय पर अपना इलाज शुरू कराएं। ताकि स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जा सके। आइए जानते हैं गर्दन की नस दबने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन (Pinched Nerve in Neck symptoms ) से हैं?

गर्दन की नस दबने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत

गर्दन के पास काफी तेज या हल्का दर्द होना

गर्दन की नस दबने की वजह से काफी तेज दर्द या फिर हल्का दर्द हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से गर्दन के आसपास दर्द महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में समय पर सुधार किया जा सके।

गर्दन और बाहों में झुनझुनी या जलन

नस दबने की स्थिति में गर्दन और बांहों के आसपास झुनझुनी और जलन की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब गर्दन की नस दबती है, तो इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में झुनझुनी और जलन जैसा महसूस होने लगता है। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचेंय़

हाथ और बांह काम न करना

गर्दन की नस दबने की स्थिति में हाथ और बांह अच्छे से काम नहीं कर पाता है। मरीजों को काफी ज्यादा असहजता महसूस होती है। उन्हें छोटे-छोटे कार्यों को करने में परेशानी होती है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

मांसपेशियों की थकान

मांसपेशियों में अक्सर थकान रहना भी नस दबने की ओर इशारा करता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है, ऐसे में शरीर का अंग बेहतर तरीके से कार्य नहीं कर पाता है। इस स्थिति में आपकी मांसपेशियों में थकान बनी रहती है।

सुन्न होना

हाथ-पैर और गर्दन के आसपास सुन्नता महसूस होना भी नस दबने की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के संकेत दिखने पर एक बार डॉक्टर की सलाह लें और अपना इलाज शुरू कराएं।

गर्दन के आसपास की नस किसी भी उम्र में दब सकती है। हालांकि, 50 वर्ष की आयु के बाद इस तरह की परेशानी होना काफी आम है। कई बार गठिया से पीड़ित व्यक्तियों को गर्दन की नस दबने जैसा महसूस होता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source