
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 3, 2024 3:26 PM IST
Head Nerve Pain : क्या आपके सिर में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है? क्या आपको अक्सर सिर में पिन की तरह चुभता है? अगर हां, तो यह सिर की नसों में दर्द के कारण हो सकता है। सिर की नसों में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों को जानकर आप इसका इलाज समय पर शुरू कराएं, ताकि आपकी स्थिति का समय पर इलाज हो सके। सिर की नसों में दर्द होने पर मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई अन्य तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिसमें सिर में दर्द, जलन होना, धड़कता हुआ दर्द, दर्द सिर के आधार से खोपड़ी तक जाना, सिर के दोनों ओर दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना जैसे लक्षण शामिल हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिर की नसों में दर्द के क्या कारण हैं?
सिर की नसों में दर्द के कारण डायबिटीज हो सकती है। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में सिर की नसों में दर्द हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो न्यूरोपैथी या नसों में सूजन का सामना करना पड़ता है। यह नसों में दर्द का कारण बनता है।
सिर की नसों में दर्द के पीछे माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। अगर आपको माइग्रेन की दिक्कत है, तो सिर के पिछले हिस्से में काफी तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द नसों तक पहुंच सकता है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन की दिक्कत है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सिर की नसों में दर्द होने के पीछे अर्थराइटिस हो सकती है। यह ऑस्टियोअर्थराइटिस और रूमेटाइड के कारण हो सकता है। इस स्थिति में सिर की नसों में दर्द हो सकता है। दरअसल, अर्थराइटिस से जूझ रहे मरीजों को ओसीसीपिटल नर्व पर असर पड़ता है, जिसकी वजह से तनाव पैदा हो सकता है। इस स्थिति में दर्द और सूजन काफी ज्यादा बढ़ने लगती है।
सिर की नसों में दर्द का कारण मांसपेशियों में होने वाली खिंचाव या फिर किसी तरह की समस्या हो सकती है। अगर मांसपेशियों में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो इसका असर नसों पर पड़ने लगता है, जिसकी वजह से सिर की नसों में दर्द हो सकती है।
सिर की नसों में चोट लगने के कारण ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में सिर के पिछले हिस्से में असहनीय दर्द होता है। ऐसी स्थिति में आपको एक बार अपने डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है।