
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : February 4, 2025 11:11 AM IST
Causes of Lump in Belly Button : नाभि के आसपास होने वाली गांठ मुख्य रूप से अम्बिलिकल हर्निया (Umbilical Hernia) के कारण होती है। यह परेशानी तब होती है, जब नाभि के पास पेट की मांसपेशियों में एक कमजोर स्थान आंत के एक हिस्से को बाहर निकलने देता है। इस स्थिति में नाभि के आसपास एक गांठ या उभार हो जाता है। यह विशेष रूप से शिशुओं में आम है, लेकिन अधिक मोटापा, प्रेग्नेंसी और पुरानी खांसी से जूझ रहे लोगों में भी इस तरह की परेशानी देखी जा सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी नाभि में गांठ होने के का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं नाभि पर किन कारणों से होती है गांठ ( Nabhi Par ganth Hone ke Karan ) ?
नाभि पर गांठ बनने के पीछे सिस्ट जिम्मेदार हो सकता है। बता दें कि सिस्ट एक छोटी, तरल पदार्थ से भरी थैली होती है, जो नाभि के आसपास बन सकती है। इस स्थिति में नाभि पर उभार नजर आता है। अगर आपकी नाभि पर गांठ नजर आ रही है, तो एक बार जांच जरूर करा लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर हो सके।
नाभि पर गांठ होने के पीछे पथरी भी हो सकती है। दरअसल, नाभि में गंदगी और तेल के जमान के कारण कभी-कभी यह पथरी का रूप ले लेती है, जिसकी वजह से यह एक छोटी गांठ के रूप में दिखाई दे सकता है। ऐसी स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।
नाभि में सूजम का कारण कई बार स्किन में जलन या खुजली बार-बार होने का कारण हो सकती है। बार-बार खुजली और जलन के कारण कई बार छोटी गांठें बन जाती है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।
यूराकल सिस्ट एक स्थिति है, जिसमें थैलीनुमा सिस्ट हो जाका है। यह फीटल में मूत्राशय को गर्भनाल से जोड़ने वाली संरचना का अवशेष है। यूराकल सिस्ट आमतौर पर कुछ समय के लिओ होता है, जो धीरे-धीरे अपने आप ठीक होने लगता है।
यह स्किन के नीचे ब्लड का एक क्लोट है, जो उभार या फीकी स्किन के रूप में दिखाई दे सकता है। हेमेटोमा आमतौर पर चोट लगने के कारण होता है। अगर आपको लंबे समय तक ऐसी पपेशानी हो रही है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।