Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज की परेशानी होने पर बढ़ जाती हैं ये 5 परेशानियां, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Side Effects of Constipation : कब्ज की परेशानी होने पर न सिर्फ मल त्याग के दौरान दिक्कतें आती हैं, बल्कि अन्य तरह की भी दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

कब्ज की परेशानी होने पर बढ़ जाती हैं ये 5 परेशानियां, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
Constipation

Written by Kishori Mishra |Published : September 27, 2024 3:33 PM IST

Side Effects of Constipation : कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा परेशानी होती है। इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा जोर देना पड़ता है। यह मुख्य रूप से खराब पाचन तंत्र की वजह से हो सकता है। वहीं, अगर आपको मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा पेट दर्द और गुदे में दर्द का अनुभव हो रहा है, तो यह स्थिति कब्ज की हो सकती है। कब्ज होने पर न सिर्फ पेट में दर्द और मल त्याग के दौरान परेशानी होती है, बल्कि इस दौरान पेट में गैस भी काफी ज्यादा बनने लगता है। इस तरह की परेशानी होने पर कई अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

पेट में भारीपन और जलन होना

कब्ज की दिक्कत होने पर पेट में भारीपन और जलन की परेशानी महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह की दिक्कत हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

भूख न लगना

कब्ज की परेशानी होने पर भूख न लगना जैसी परेशानी हो सकती है। दरअसल, इस परेशानी से जूझ रहे लोगों का पेट अच्छे से क्लियर नहीं होता है, जिसकी वजह से आपके पेट खाली नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको भूख कम लगती है। अगर आपको कब्ज के कारण काफी कम भूख लग रही है, तो यह आपकी परेशानी और अधिक बढ़ा सकती है।

Also Read

More News

उल्टी जैसा महसूस होना

अगर आपको मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में आपको उल्टी जैसा अनुभव होता है, क्योंकि कब्ज के कारण शरीर में कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं। अगर आपको ऐसी शिकायतें हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

छाती में जलन होना

कब्ज से जूझ रहे मरीजों के पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसकी वजह से उनके पेट में गैस बनने लगती है, जो सीने में जलन और दर्द का कारण बन सकती है। ऐसी स्थिति में हमें डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है।

बवासीर की समस्या

लंबे समय तक अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो यह धीरे-धीरे बवासीर, भगंदर, फिशर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है। इसके साथ ही मरीजों के आंतों में सूजन की परेशानी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : कब्ज से परेशान सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, बिना जोर लगाए बाहर निकल जाएगा आंतों में सड़ रहा मल