इन 5 बीमारियों की वजह से फड़फड़ा सकता है बायां कंधा, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर

Left Shoulder Twitching : बयां कंधा फड़फड़ाने के कई गंभीर और सामान्य वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 24, 2024 3:01 PM IST

Left Shoulder Twitching : कंधे की मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी होने पर अक्सर हम इसे इग्नोर कर देते हैं। क्योकिं आमतौर पर इस तरह की परेशानी अपने आप ठीक हो जाती है और लंबे समय तक परेशान नहीं करती हैं। कुछ लोगों को कंधे में दर्द या फिर फड़फड़ाने जैसी शिकायत होती है। इस स्थिति को अक्सर हम इग्नोर कर देते हैं, लेकिन कई बार यह परेशानी बार-बार होने पर आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। इस परेशानी का इलाज करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं, जिसमें गर्म सिंकाई, मालिश, स्ट्रेचिंग इत्यादि शामिल है। हालांकि, इस परेशानी के होने के पीछे के कारणों का जानना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं बायां कंधा फड़फड़ाने के पीछे क्या है वजह?

बयां कंधा क्यों फड़फड़ाता है? - Left Shoulder Twitching Causes

बयां कंधा फड़फड़ाने के पीछे कई गंभीर वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

मांसपेशियों में ऐंठन

बयां कंधा फड़फड़ाने के पीछे मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जो कई बार कंधों का अत्यधिक उपयोग, चोट लगना या खराब पॉश्चर की वजह हो सकता है। इस स्थिति में रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है। इस स्थिति में कई बार मरीजों को हल्का सा दर्द भी महसूस हो सकता है।

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

बयां कंधा फड़फड़ाने के पीछे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होना भी हो सकता है। इस स्थिति में मरीजों को कंधे की मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है, जिसकी वजह से कंधा फड़फड़ाने जैसा महसूस हो सकता है। साथ ही दर्द और चुभन जैसा भी अनुभव हो सकता है।

कैफीन का अधिक सेवन

अगर आप काफी ज्यादा मात्रा में कैफीन युक्त चीजें ले रहे हैं, तो आपकी मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में कंधा फड़फड़ाने जैसी शिकायत मरीजों को होती है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने से शरीर में कहीं भी मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

काफी ज्यादा तनाव में रहना

अगर आपको किसी तरह का मानसिक तनाव है, तो इस स्थिति में आपको कंधे में ऐंठन या फिर फड़फड़ाने की शिकायत हो सकती है। तनाव आपकी मांसपेशियों में दर्द जैसी स्थिति भी पैदा कर सकता है। ऐसे में इस स्थिति को इग्नोर करने से बचें।

Also Read : Frozen shoulder: कंधे के हल्के दर्द को न समझे आम

रोटेटर कफ में चोट लगना

कई बार कंधा फड़फड़ाने के पीछे रोटेटर कफ में घिसाव, बार-बार सिर के ऊपर की हरकतें, भारी वजन उठाने और दुर्घटनाओं भी हो सकता है। ऐसी स्थिति को इग्नोर करने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source