सुबह उठते ही दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सावधान, ब्लड शुगर बढ़ने का हो सकते हैं संकेत

High Blood Sugar Symptoms: अगर आपको सुबह उठते ही नीचे बताए गए लक्षण महसूस हों, तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ये लक्षण दिखाई देने पर डायबिटीज की जरूर जांच कराएं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 2, 2023 9:35 AM IST

High Blood Sugar Symptoms: आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन्हीं में से एक डायबिटीज की समस्या भी है। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते हैं। अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को खराब कर देती है। ऐसे में, डायबिटीज के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको सुबह के समय महसूस होने वाले डायबिटीज के ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंह सूखना

गर्म के दिनों मुंह सूखना एक आम बात है। लेकिन अगर आपको सर्दियों में भी सुबह के समय मुंह सूखने की समस्या हो रही है, तो इसे नजरंदाज न करें। सुबह उठने के बाद मुंह सूखना या तेज प्यास लगना, डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने ब्लड शुगर की जांच करवानी चाहिए।

धुंधला दिखाई देना

अगर आपको सुबह उठने के बाद धुंधला दिखाई देता है, तो यह ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज होने पर आंखों के लेंस का आकार बड़ा हो जाता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है। इसकी वजह से आपको सुबह साफ देखने में परेशानी महसूस हो सकती है। अगर आप भी इस परेशानी का अनुभव कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवा लेना चाहिए।

मतली

सुबह उठते ही उल्टी या मतली महसूस होना भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर, प्रेग्नेंट महिलाओं को शुरुआती महीनों में यह समस्या होती है। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट नहीं हैं और आपको लगातार कुछ दिनों से सुबह उठने के बाद मतली महसूस होती है, तो इसे नजरंदाज न करें।

थकान

आमतौर पर, हर व्यक्ति सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस करता है। लेकिन अगर आपको सुबह उठने के बाद थकान महसूस होती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, इंसुलिन के कम उत्पादन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण बॉडी में सुस्ती आ जाती है। अगर आपको भी यह लक्षण महसूस हो, तो इसे भूलकर भी नजरंदाज न करें।

सिर में दर्द होना

अगर आपको सुबह उठते ही सिरदर्द होता है, तो यह हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है। हालांकि, नींद पूरी न होने या तनाव के कारण भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आपको नियमित रूप से सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.