Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पुरुषों द्वारा की जाने वाली ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा

आज हम कुछ चीजों पर बात करेंगे जो पुरुषों को नहीं करनी चाहिए। अगर वो अपनी इन आदतों नहीं बदलते हैं तो 35 की उम्र के बाद हार्ट अटैक के चांस काफी बढ़ जाते हैं।

पुरुषों द्वारा की जाने वाली ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा
VerifiedVERIFIED By: Dr Abhijit Borse

Written by Rahul Sharma |Published : June 13, 2025 4:49 PM IST

जवानी में अगर इंसान अपना लाइफस्टाइल बहुत अच्छा न भी रखें तब भी काम चल जाता है। लेकिन 35 ऐसी उम्र है जिसके बाद आपको अपने खानपान और दिनचर्या पर खास ध्यान रखना होता है। आज के समय में 35 एक ऐसी उम्र बन चुकी है जब डॉक्टर तमाम तरह के ब्लड टेस्ट और स्क्रीनिंग कराने को कहते हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अपनी हेल्थ के प्रति ज्यादा गंभीर होने की जरूरत होती है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि ज्यादातर पुरुष अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाह रहते हैं और कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं जो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। Mens health week के मौके पर मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत बोरसे (Dr Abhijit Borse ) आज 5 ऐसी गलतियां बता रहे हैं जो पुरुषों को कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये सीधे तौर पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती है।

35 के बाद पुरुषों को नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां

रेगुलर हेल्थ चेकअप न कराना

अक्सर देखा जाता है कि पुरुष आधारहीन बहाने बनाकर रेगुलर हेल्थ चेकअप कराने से कतराते हैं। यह पता होना बहुत जरूरी है कि आजकल आधे से ज्यादा बीमारियां ऐसी हो गई हैं जो गंभीर होने तक कोई लक्षण नहीं दिखाती है, खासकर हार्ट की बीमारियां। इसलिए यह जरूरी है कि 35 के बाद रेगुलर हेल्थ चेकअप कराना बहुत जरूरी है। बहुत से पुरुष मानते हैं कि जब तक शरीर में कोई दिक्कत नहीं है, तब तक डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं। जबकि हार्ट डिजीज अक्सर बिना लक्षणों के गंभीर रूप ले लेती है। ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और थायराइड जैसी चीजों की रेगुलर जांच बेहद जरूरी है।  डॉ. अभिजीत बोरसे कहते हैं कि पुरुषों को 35 की उम्र के बाद हर हर साल एक बार बेसिक हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए।

तनाव को इग्नोर न करें

क्योंकि आजकल तनाव बहुत ज्यादा कॉमन हो गया है इसलिए इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। अधिकतकर मामलों में स्ट्रेस गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ जैसी सोच रखने वाले पुरुषों को ज्यादा सतर्क होने की जरूर है क्योंकि पुरुष अपने तनाव और मानसिक थकान को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लगातार बना रहने वाला स्ट्रेस ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनों को असामान्य बना सकता है। अगर आप तनाव में रहते हैं तो रोज 15–20 मिनट ध्यान, योग, एक्सरसाइज या वॉक करें।

Also Read

More News

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

9 से 5 बजे की जॉब करने वालों को पूरा समय एक जगह पर बैठकर निकल जाता है। लेकिन इस तरह का लाइफस्टाइल बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। नियमित रूप से न चलना या एक्सरसाइज न करना हार्ट डिजीज की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। अगर आप सिटिंग जॉब करते हैं तो आपको रोज आधा घंटा वॉक करना चाहिए और हफ्ते में कम से कम 3 दिन कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए।

ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड खाना

बाहर का तला भुना और मसाले वाला खाना जीभ को तो बहुत पसंद आता है लेकिन हमारी सेहत खासकर कि हार्ट के लिए इस तरह की चीजें बिल्कुल भी सही नहीं होती है। ज्यादा लंबे तक बाहर का खाना खाने से गंभीर हार्ट रोग होने का खतरा रहता है। पिज्जा, बर्गर, रेड मीट और फ्राई चीजें पुरुषों को 35 की उम्र के बाद ज्यादा नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनमें ट्रांस फैट होता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। पुरुषों को डाइट में ओट्स, दालें, फल, हरी सब्जियां और हेल्दी फैट शामिल करें।

स्मोकिंग और एल्कोहल को नॉर्मल मानना

कई पुरुष मानते हैं कि कभी कभी सिगरेट या शराब पीने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जबकि हकीकत ये है कि स्मोकिंग और एल्कोहल हार्ट की ब्लड वेसल्स को सिकोड़ते हैं और दिल पर दबाव बढ़ाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं तो आपको अपनी ये आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि इन आदतों को आप जितनी जल्दी छोड़ेगे आपका हार्ट उतना सही रहेगा। अगर जरूरत हो तो काउंसलिंग या डिटॉक्स प्रोग्राम का सहारा लिया जा सकता है।

FAQs

1. 35 की उम्र के बाद पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

35 की उम्र के बाद पुरुषों के कई नेचुरल बदलाव आते हैं जो हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा देते हैं।

2. 35 के बाद हार्ट अटैक कैसे रोकें?

रेगुलर एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, शराब और धूम्रपान का सेवन न करना और रेगुलर स्क्रीनिंग से हार्ट अटैक का रोका जा सकता है।

3. सबसे ज्यादा हार्ट अटैक किसे आता है?

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. हार्ट अटैक रोकने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

सबसे अच्छा तरीका अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखना और रेगुलर स्क्रीनिंग माना जाता है।