Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में बार-बार दिख रहे हैं ये 5 बदलाव, समझ जाएं कमजोर इम्यूनिटी का है ये संकेत

बारिश के सीजन में लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर (Weak Immunity Signs) होती है। कमजोर इम्यूनिटी की जानकारी किसी को नहीं होती, लेकिन इसके लक्षणों पर ध्यान देकर आप पता लगा सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी पावर कैसी है, ताकि आप रोगों से लड़ने के लिए पहले से तैयार हो (Weak Immunity Signs) सकें।

शरीर में बार-बार दिख रहे हैं ये 5 बदलाव, समझ जाएं कमजोर इम्यूनिटी का है ये संकेत
शरीर में बार-बार दिख रहे हैं ये 5 बदलाव, समझ जाएं कमजोर इम्यूनिटी का है ये संकेत

Written by Kishori Mishra |Updated : August 26, 2020 11:32 AM IST

Weak Immunity Signs : कोरोनाकाल में खुद को तंदरुस्त रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी पावर मजबूत है, तो आप इस बीमारी से आसानी से निजात पा सकते हैं। वहीं, अगर आपकी इम्यून पावर वीक है, तो कोरोना आपको बहुत ही जल्दी अपनी चपेट में ले सकता है। मजबूत इम्यून सिस्टम वालों को पता भी नहीं चलता की वे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बारिश के सीजन में लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर (Weak Immunity Signs) होती है। कमजोर इम्यूनिटी की जानकारी किसी को नहीं होती, लेकिन इसके लक्षणों पर ध्यान देकर आप पता लगा सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी पावर कैसी है, ताकि आप रोगों से लड़ने के लिए पहले से तैयार हो (Weak Immunity Signs) सकें।

कैसे जानें कमजोर है आपकी इम्यूनिटी

बार-बार बीमार पड़ना

डॉक्टर्स के अनुसार, अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। भले ही यह बीमारी नॉर्मल सर्दी-जुकाम ही क्यों ना हो। इन समस्याओं को आप हल्के में ना लें। अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो अपने भोजन में ऐसे आहार को शामिल करें, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

एलर्जी होना

कुल लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। उन्हें लगता है कि उन्हें, साबुन, तेल, मसाले, क्रीम या अन्य किसी चीज से एलर्जी हो रही है। अगर आपकी एलर्जी बढ़ रही है, तो समझ जाएं कि आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है। ऐसे में तुरंत इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले आहार अपने डाइट में शामिल करें। साथ ही डॉक्टर्स से संपर्क जरूर करें।

Also Read

More News

थकान और सुस्ती

अगर आपको थोड़ी सी मेहनत करने के बाद ही थकान महसूस होती है, तो समझ जाएं कि आपकी इम्यून पावर कमजोर है। कुछ लोगों को बिना काम किए भी थकान रहती है, इसलिए अपने बॉडी को फिट रखने की कोशिश करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। अगर आपको थकान महसूस होती है, तो हल्के-फुल्के व्यायाम करने की कोशिश करें।

देर से घाव भरना

शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लगने पर अगर वे घाव देरी से भर रहे हैं, तो यह एक चिंता का विषय है। इससे पता चलता है कि बॉडी के अंतर किसी तरह की कोई गड़बड़ी है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट की समस्या

पेट से जुड़ी समस्या अगर आपको हमेशा रहती है, तो समझ जाएं कि यह कमजोर इम्यूनिटी के संकेत हैं। गैस, कब्ज, पेट फूलना इत्यादि जैसे लक्षण कमोजर इम्युनिटी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

ब्रोकली और पत्तागोभी खाने से करते हैं परहेज तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकती है ये खतरनाक समस्या

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पुरुषों को कैसे करना चाहिए पेशाब? खड़े होकर या बैठकर

About the Author

... Read More