Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्द व बर्फीली हवाओं से सेहत का रखते हैं ख्याल एक्‍सपर्ट के ये 5 टिप्‍स

क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान से टिप्स आपको सर्दी व ठंड हवाओं के प्रकोप से बचा सकता है ?

सर्द व बर्फीली हवाओं से सेहत का रखते हैं ख्याल एक्‍सपर्ट के ये 5 टिप्‍स
सर्द हवाओं से कैसे रखें अपना ख्याल ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 24, 2019 2:40 PM IST

सर्दी के मौस में ठंडी हवा जब चलती है तो शरीर को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है। सर्द हवाएं शरीर के साथ-साथ स्किन को भी प्रभावित करती हैं। सामान्यतया इंसान में देखा जाता है कि इस मौसम में लोग पानी कम पीने लगते हैं और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी करने लगते हैं। ये दोनों ही स्थिति शरीर के लिए बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान से टिप्स आपको सर्दी व ठंड हवाओं के प्रकोप से बचा सकता है।

मौसमी फल, सब्जियां और अनाज 

फिजिकल एक्टिविटी की कमी व अहेल्‍दी जंक फूड खाने से सर्दियों में वजन का बढ़ना बहुत ही आम बात है। लेकिन लोगों को सर्दियों में इन चीजों की जगह अखरोट, हरे पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फलों, शकरकंद और अंडे खाना चाहिए।

Also Read

More News

स्वाइन फ्लू के बाद ”मंकी फीवर” का बढ़ रहा खतरा, जानें लक्षण और बचाव।

नमक और चीना का कम सेवन 

नमक और चीनी का सेवन कम करना चाहिए और इसके स्थान पर सेंधा नमक, गुड़, शहद आदि लेना बहुत आवश्यक है। साथ ही ठंड में प्रतिदिन के खाने में कम से कम तेल का प्रयोग लोगों और उनके परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।

आयुर्वेदिक लाइफस्‍टाइल अपनाएं

वजन न बढ़े इसके लिए दूसरा विकल्प आयुर्वेदिक लाइफस्‍टाइल अपनाना है। आयुर्वेद के हिसाब से इम्‍यूनिटी आपके डाइजेशन से जुड़ी है। जब डाइजेशन मजबूत होगा और भूख अच्छी लगेगी तो इम्‍यूनिटी मजबूत रहेगी। जब कभी डाइजेशन कमजोर होता है, इम्‍यूनिटी अपने आप कमजोर हो जाती है।

क्या आप भी जिम नहीं जा पाते ? वर्चुअल जिमिंग के बारे में क्या सोचते हैं ?

भारी चीजें खाने से बचें

सर्दियों का मौसम ऐसा सीजन होता है जब प्रकृति हमारा पोषण करने को तैयार रहती है। डाइजेशन का लेवल बहुत ऊंचा होने की वजह से भूख और डाइजेशन की ताकत अन्य सीजन के मुकाबले अधिक होती है। लोग सोचते हैं कि यह सीजन इम्‍यूनिटी के लिए खराब है क्योंकि वे अस्वास्थ्यकर खाना और जल्दी हजम नहीं होने वाला खाना खाती हैं जिससे उनकी इम्‍यून सिस्‍टम सुस्त हो जाती है।

सर्दी के मौसम में नारियल तेल का 5 तरीके से करें इस्तेमाल, स्किन और बालों में आ जायेगी नई जान।

भारी खाना क्यों है नुकसानदेह ?

जैसे ही भूख बढ़ती है, लोग अधिक जंक फूड, भारी खाना और आसानी से हजम नहीं होने वाली चीजें खाने लगते हैं। लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि खराब रोग इम्‍यून सिस्‍टम का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं और प्रकृति इसके लिए दोषी नहीं है। इस सीजन के लिए यह अधिक महत्वपूर्ण है कि लोग जाड़े के दौरान इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं और आयुर्वेद के हिसाब से लाइफस्‍टाइल अपनाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या चिकन, मटन और मछली खानें से स्वाइन फ्लू का संक्रमण हो सकता है ?

About the Author

... Read More