नवरात्रि व्रत रखने वाले ये 5 लोग हो जाएं सतर्क, वरना बढ़ सकती हैं समस्याएं

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं, जिसकी वजह से कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में कई तरह की समस्याओं का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इस बारे में… 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 8, 2024 8:01 AM IST

Navratri 2024  : हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल 3 अक्टूबर ( Navratri 2024 date october ) से शारदीय नवरात्रि शुरू है। इस मौके पर कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखते हैं। हर व्यक्ति के व्रत करने का तरीका अलग-अलग होता है। कोई 9 नौ दिनों तक बिना पानी पिए व्रत रखता है। वहीं, कुछ लोग सिर्फ पानी पीकर व्रत रखते हैं। ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए व्रत रखने से पहले डॉक्टर्स या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, ताकि आपको व्रत रखने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हों। आइए जानते हैं नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखने वालों को किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं?

लो ब्लड प्रेशर का खतरा

व्रत के दौरान अक्सर लोग नमक खाने से परहेज करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। दरअसल, नमक न खाने की वजह से शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है।

शुगर स्पाइक होने का डर

अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो इस स्थिति में व्रत रखना आपके लिए घातक हो सकता है। क्योंकि व्रत के दौरान अक्सर कम लंबे समय तक भूखे रहते हैं, जिसकी वजह से शुगर अचानक से स्पाइक हो सकता है। वहीं, अधिकतर लोग व्रत के दौरान मीठी चीजें खाते हैं, जिसकी वजह से शुगर बढ़ सकता है।

कब्ज होने का खतरा

नवरात्रि व्रत में कई लोग आलू या फिर तेल से बनी चीजों का सेवन करते हैं। वहीं, फलहार में फाइबर युक्त चीजों की काफी कमी होती है, जिसकी वजह से कब्ज और अपच होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो कोशिश करें कि समय-समय पर अपने आहार में फाइबर को जरूर शामिल करें।

डिहाइड्रेशन की परेशानी

अगर आप निर्जला व्रत रख रहे हैं या पानी पीना का कोई निर्धारित समय फिक्स कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती हैं। क्योंकि पानी या फिर पानी युक्त आहार के सेवन न करने से आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है।

थकान और कमजोरी होना

नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से व्रत करने वालों को थकान और कमजोरी की शिकायत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि व्रत के दौरान बीच-बीच में अपने आहार में कुछ ड्राईफ्रूट्स और फलों को शामिल करें। ताकि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो और आपको एनर्जी मिल सके।

Also Read : नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source