Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bone Health: आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं सामान्य दिनचर्या की ये 5 आदतें, जानें कैसे करे बचाव

Bad things for your bones: हड्डियां कमजोर पड़ना किसी गंभीर रोग का कारण बन सकती हैं और इसलिए इनकी देखभाल समय रहते करना जरूरी होता है। इस लेख में कुछ दिनचर्या के कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है, जो हड्डियां कमजोर बनाने का काम कर सकते हैं।

Bone Health: आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं सामान्य दिनचर्या की ये 5 आदतें, जानें कैसे करे बचाव

Written by Mukesh Sharma |Updated : March 11, 2022 9:45 AM IST

हड्डियां हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और शरीर का सारा ढांचा इन पर ही निर्भर करता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ हड्डियों का ध्यान रखना (Bone Care) भी बेहद जरूरी होता है और ऐसा न करने पर काफी परेशानियों का सामना भी उठाना पड़ जाता है। कई बार कुछ लोग थोड़ा सा फिसल कर गिरने से भी उनकी कोई हड्डी टूट जाती है, जो अक्सर हड्डियों की कमजोरी का संकेत देता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ तो हड्डियां कमजोर पड़ती ही हैं, लेकिन कई बार उम्र से पहले ही हड्डियां कमजोर पड़ने लग जाती हैं। दरअसल, हम अपनी दिनचर्या में कई ऐसे काम करते हैं, जिनका प्रभाव हमारी हड्डियों पर पड़ता है और कुछ काम करने से हमारी हड्डियां लगातार कमजोर पड़ जाती हैं। ऐसे में शरीर की कोई हड्डी टूटने या ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग होने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। इसलिए, हड्डियों की उचित देखभाल रखना और ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी जाती है, जिनसे हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। इस लेख में हम आपको अपनी दिनचर्या में किए जाने वाले कुछ सामान्य आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं।

अधूरी नींद बना सकती है आपकी हड्डियों को कमजोर

नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और इससे सिर्फ मांसपेशियां ही नहीं हड्डियों का स्वास्थ्य भी जुड़ा होता है। यदि काम के प्रेशर या देर तक मोबाइल चलाने की आदत के कारण आप पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आज ही यह आदतें छोड़ दें। कम नींद आपको बीमार ही नहीं आपकी हड्डियों को कमजोर भी बना सकती है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार पांच घंटे या उससे भी कम अवधि की नींद लेने से लो बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) होने का खतरा बढ़ जाता है।

एसी रूम में बैठने की आदत बना सकती हैं हड्डियां कमजोर

अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों को एसी में रहने की आदत है, उनके शरीर को अक्सर धूप नहीं मिल पाती है। ऐसे में पर्याप्त धूप न मिल पाना हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकता है। धूप से हमें विटामिन डी मिलता है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है।

Also Read

More News

शराब व सिगरेट पीना बनाता है हड्डियों को कमजोर

आजकल शराब व सिगरेट पीने का ट्रेंड काफी बन गया है और नई उम्र के लड़के-लड़कियां भी इनका सेवन करने लगे हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अत्यधिक धूम्रपान करना हड्डियों में रक्त की सप्लाई को कम कर देता है। वहीं सिगरेट में मौजूद निकोटिन हड्डियों की कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। साथ ही शराब पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि लंबे समय तक और अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

सुस्ती बना सकती है हड्डियों को कमजोर

फिजिकल एक्टिविटी कम करना भी हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से हड्डियों की सघनता बढ़ती है और वे मजबूत होने लगती हैं। वहीं जो सुस्त होते हैं उनकी हड्डियां कमजोर पड़ सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बाहर का खाना ला सकता है हड्डियों में कमजोरी

आजकल कुछ लोगों के जीवन में काम बहुत ज्यादा होता है और वे अपने लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग अक्सर बाहर खा लेते हैं, जिनसे उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। वहीं कुछ लोग जंक फूड खाते हैं, जिस कारण से स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हड्डियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है और हड्डियां कमजोर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।