किडनी को स्वस्थ रखेंगे लाइफस्टाइल में किए ये 5 बदलाव, नहीं पड़ेगी ट्रांसप्लांट की जरूरत

आजकल लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ गया है कि उसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में किडनी स्टोन, संक्रमण, सिस्ट, ट्यूमर और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है। किडनी की बीमारियां अक्सर साइलेंट मोड में आती हैं। यानि कि शुरुआत में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं तो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 9, 2020 12:36 PM IST

किडनी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यदि किडनी के कार्यों की बात करें तो यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के साथ ही, रक्त की मात्रा और दबाव को नियंत्रित करते, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। आजकल लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ गया है कि उसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में किडनी स्टोन, संक्रमण, सिस्ट, ट्यूमर और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है। किडनी की बीमारियां अक्सर साइलेंट मोड में आती हैं। यानि कि शुरुआत में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं तो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में आपकीम मदद करेंगे।

धूम्रपान को करें अवॉइड

किडनी को खराब करने में या उसके कामों को प्रभावित करने में धूम्रपान बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। धूम्रपान आपके ब्लड वेसल्स के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, जिससे किडनी में खून का बहाव कम हो सकता है। यदि किडनी में ब्लड पहुंचने में दिक्कत आती है तो किडनी अपना कमा करना बंद कर सकती है। ऐसी स्थिति में किडनी फेल भी हो सकती है। धूम्रपान असामान्य रक्तचाप के स्तर और किडनी के कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है।

COVID-19

7-8 घंटे की नींद लें

एक्सपर्ट कहते हैं कि आपकी नींद का समय भी आपकी किडनी को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि कोई व्यक्ति 7-8 घंटे की लेता है तो उसकी किडनी महज 5 घंटे सोने वालों की तुलना में स्वस्थ रह सकती है। नींद की कमी किडनी के कार्यों को प्रभावित करती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने सोने का एक नियम बनाएं। यदि आपको नींद की समस्या है कि सोने से पहले हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें, कॉफी या चाय के सेवन से बचें और टीवी व फोन आदि से दूर रहें।

पोटेशियम का करें सेवन

किडनी के कार्यों को सपोर्ट करने में पोटेशियम बहुत जरूरी होता है। यदि आप सही मात्रा में पोटेशियम का सेवन करते हैं तो आपकी किडनी स्वस्थ् रह सकती है। अंगूर, संतरे, कैटलॉग, केले, कीवी, खुबानी और दूध और दही पोटेशियम के अच्छे स्रोत हैं। इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार में बहुत सारी ताजा उपज शामिल करते हैं ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बना रहे और गुर्दे ठीक से काम कर सकें। यदि आप वर्तमान में किडनी की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह एक ग्लास अंगूर का रस पीएं।

walking benefits in hindi

चलते-फिरते रहें

जब आप चलते फिरते रहते हैं तो इसका आपकी किडनी पर काफी गहरा असर पड़ता है। लंबे समय तक बैठने से बचें। यदि आपकी बैठने की जॉब है तो कोशिश करें कि हर घंटे बाद कम से कम 10 मिनट के लिए घूमें। फिट रहने से हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता, मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और बॉडी में फैट भी जमा नहीं होता है। इसके लिए आप तेज चलना, जॉगिंग, बाइक राइडिंग या किसी भी तरह का एरोबिक व्यायाम कर सकते हैं।

साइंटिस्ट भी मानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

खूब पानी पीएं

जब आप खूब सारा पानी पीते हैं तो बॉडी हाइड्रेट तो होती ही है साथ ही कई सारी बीमारियों से भी आप बच जाते हैं। क्योंकि जब आप पानी पीते हैं तो बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस यूरिन और पसीने के माध्यम से निकल जाते है। इससे आपकी किडनी भी स्वस्थ रहती है। रोजाना कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source