Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुंह में कैंसर की ओर इशारा करते हैं शरीर में आए ये 5 बदलाव, दांतों में नजर आता है सबसे पहला लक्षण

Can you detect oral cancer early : मुंह के कैंसर की शुरुआती लक्षण काफी सामान्य होते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप अपना इलाज शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

मुंह में कैंसर की ओर इशारा करते हैं शरीर में आए ये 5 बदलाव, दांतों में नजर आता है सबसे पहला लक्षण
Early Signs of Oral Cancer

Written by Mishra Kishori |Updated : January 17, 2025 9:42 AM IST

Early Signs of Oral Cancer :  मुंह का कैंसर, मुंह के किसी भी हिस्से में होने वाला कैंसर है। ओरल कैंसर यानि मुंह के कैंसर की शुरुआत आपके लिप्स, मसूड़ों, जीभ, मुंह की छत (Roof of the mouth), गालों की अंदरूनी परत या फिर जीभ के नीचे से हो सकती है। मुंह के अंदर होने वाले कैंसर को कभी-कभी ओरल कैंसर और ओरल कैविटी कैंसर के नाम (What is oral cavity cancer) से भी जाना जाता है। 

मुंह के कैंसर कई तरह के कैंसरों में से एक है, जिसे सिर और गर्दन के कैंसर की श्रेणी में रखा जाता है।  मुंह के कैंसर और सिर और गर्दन के अन्य कैंसरों का इलाज लगभग एक ही तरह से होता है। मुंह का कैंसर होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर समय रहते ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि अक्सर मुंह के अंदर होने वाले छालों या फिर दांतों में होने वाली परेशानी को हम अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है।  मुंह के कैंसर की पहचान ( How to check mouth cancer at home ) इसके लक्षणों से की जा सकती है, जिससे आप समय पर अपना इलाज शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह के कैंसर का लक्षण ( Mouth Cancer Symptoms ) क्या है? 

क्या कहती हैं डॉक्टर?

पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल की कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जन डॉ. ख्याति ग्रोवर भाटिया (Consultant Head and neck surgeon, Max Hospital, Patparganj) का कहना है कि ध्यान रखें कि कोई भी ओरल घाव या घाव जो 3 सप्ताह के अंदर ठीक नहीं होता, वो ओरल कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि, इस स्थिति में डरने की जरूरत नहीं आप बायोप्सी से ओरल कैंसर का पता लगा सकते हैं, ताकि समय पर इलाज हो सके और कैंसर को बढ़ने से रोका जा सके।

Also Read

More News

होंठ या मुंह के आसपास घाव बनना

ओरल कैंसर यानि मुंह के कैंसर के शुरुआत होते ही मरीजों को होंठ या फिर मुंह के आसपास घाव होने लगता है, जो लंबे समय तक ठीक नहीं होता है। अगर आपके मुंह के आसपास भी कोई घाव लंबे समय से है, तो इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके।   

मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे नजर आना

मुंह का कैंसर होने पर मरीजों को मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे नजर आने लगते हैं, जिसे अक्सर लोग सामान्य छाला समझकर इग्नोर कर देते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत लंबे समय तक दिखे, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।

दांतों का ढीला होना

मुंह के कैंसर की शुरुआत होने पर मरीजों का दांत ढीला होने ( First Symptom of Oral Cancer) लगता है। अक्सर ढीले होते दांत को हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर काफी गंभीर हो सकती है। ऐसे में अगर आपको दांत काफी ढीले और दर्द जैसा महसूस हो, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। 

मुंह में दर्द

खाते-खाते या फिर किसी तरह की हल्की फुल्की चोट लगने पर मुंह के अंदर दर्द होना काफी सामान्य है। लेकिन अगर आपको बिना कारण मुंह में दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि इस तरह के लक्षण मुंह के कैंसर के हो सकते हैं, जिसे नजरअंदाज करना भारी हो सकता है।

कान में दर्द

मुंह में कैंसर होने पर मरीजों को न सिर्फ मुंह के आसपास इसके लक्षण दिखाई देते हैं, बल्कि इसकी वजह से कान में दर्द भी हो सकता है। कुछ लोगों को निगलने में काफी कठिनाई या दर्द महसूस हो सकती है। यह दर्द कान के साथ-साथ गले में भी हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आए, तो एक बार जांच जरूर करा लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।