Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ रात में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये 4 लक्षण, बार-बार खुलती रहती है नींद

High Cholesterol Symptoms At Night: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर रात के समय कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सिर्फ रात में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये 4 लक्षण, बार-बार खुलती रहती है नींद

Written by priya mishra |Updated : February 7, 2025 10:41 PM IST

Signs Of High Cholesterol At Night: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो चुकी है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण अक्सर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकते हैं (Symptoms Of High Cholesterol At Night In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

सांस लेने में कठिनाई

रात के समय सांस लेने में दिक्कत महसूस होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त धमनियां संकुचित हो सकती हैं, जिससे ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है। इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। अगर रात को सोते समय अचानक से आपकी सांस फूलने लगती है या सांस लेने में कठिनाई होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बार-बार नींद खुलना

अगर रात को सोते समय बार-बार आपकी नींद खुल जाती है, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे  व्यक्ति को अनिद्रा या बार-बार नींद खुलना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Also Read

More News

सीने में दर्द

रात में सोते समय सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है। इसके कारण हृदय तक ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से सीने में दर्द हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हाथ-पैरों में झुनझुनी होना

हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।