Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर एड़ियों के आसपास दिखते हैं ये 4 लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें गलती

High cholesterol cause ankle swelling : शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर एड़ियों के आसपास भी इसके लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर एड़ियों के आसपास दिखते हैं ये 4 लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Written by Mishra Kishori |Updated : November 5, 2024 8:25 PM IST

High cholesterol cause ankle swelling : अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आज के समय में लोग काफी ज्यादा बीमार हो रहे हैं। शरीर की इन परेशानियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना शामिल है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं, जिसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना इत्यादि शामिल है। ऐसे में ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी है। बता दें कोलेस्ट्रॉल एक मोमी, वसा जैसा पदार्थ है जो कोशिका झिल्ली के निर्माण, विटामिन डी और हार्मोन को संतुलित करने के लिए लिवर द्वारा निर्मित होता है। यह पानी में अघुलनशील होता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल को लिपोप्रोटीन के माध्यम से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाया जाता है, जिसकी सतह पर एक विशिष्ट प्रोटीन होता है।

जब कोलेस्ट्रॉल उच्च वसा और कम प्रोटीन सामग्री वाले लिपोप्रोटीन के साथ मिलकर कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) बनाता है तो यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब आपका आहार काफी ज्यादा वसायुक्त होता है। साथ ही आप एक गतिहीन जीवनशैली जी रहे होते हैं। ऐसे में आपको शकीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। शरीर में एचडीएच कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सबसे पहले इसकी पहचान करना बहुत ही जरूरी है। शरीर में बढ़ते एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के कई भागों में नजर आते हैं, जिसमें एड़ियां भी शामिल हैं। एड़ियों पर अगर आप सही से ध्यान देंगे, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को समय से पहचाना जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

एड़ियों की स्किन के रंग में बदलाव

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तरबढ़ने की वजह से एड़ियों की स्किन के रंग में बदलाव देखे जा सकते हैं। इसकी वजह से एड़ियों की स्किन काफी ज्यादा सफेद या पीली नजर आती है। साथ ही स्किन काफी हार्ड हो जाता है। अगर आपकी एड़ियां भी ऐसी दिख रही हैं, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि समय रहते आपका इलाज शुरू किया जा सके।

Also Read

More News

फटी और दरारेदार एड़ियां

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी ज्यादा हाई होने पर एड़ियां काफी ज्यादा फटने लगती हैं। साथ ही इसमें दरारें भी नजर आती हैं। अगर आपको अपनी एड़ियों में इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो ऐसे में अपने एक्सपर्ट की मदद लेंं और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।

एड़ियों में सूजन महसूस होना

एड़ियों में सूजन और दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हो सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ती परेशानियों को दूर कर सकते हैं। कई बार कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों को जमीन पर रखने में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से चलने तक में परेशानी हो सकती है।

एड़ियों में जलन होना

एड़ियों में जलन की परेशानी होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपने एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप कोलेस्ट्रॉल का इलाज करा सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर थोड़े से बदलाव की आवश्यकता होती है।