
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 24, 2024 1:45 PM IST
Uric Acid Symptoms In Urine: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ जाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। क्या आप जानते हैं कि पेशाब में दिख रहे कुछ बदलाव भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकते हैं? जी हां, यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर पेशाब में कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो हाई यूरिक एसिड की परेशानियों से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पेशाब में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकते हैं (Symptoms Of High Uric Acid In Urine In Hindi)।
पेशाब में झाग आना हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी यूरिक एसिड को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है, तो पेशाब में जरूरत से ज्यादा झाग बनने लगा है। अगर आपको भी कुछ दिनों से झागदार या धुंधला पेशाब आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
पेशाब के रंग में बदलाव भी यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। अगर आपका यूरिक एसिड हाई है, तो पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बार-बार पेशाब आना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। खासतौर पर, रात के समय ज्यादा पेशाब आना। हालांकि, बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें यूटीआई, डायबिटीज और अन्य बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
हाई यूरिक एसिड की स्थिति में पेशाब से तेज गंध आने लगती है। साथ ही, पेशाब के दौरान दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।