
Also Read
Medically Verified By: Dr. Pawan Kumar Goyal
Symptoms Of High Cholesterol In Legs: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हमारे पैरों में भी नजर आ सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पैरों में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। आइए, शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं इस बारे में विस्तार से –
अगर आपके पैरों में बार-बार दर्द या ऐंठन होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण पैरों तक पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपके पैरों की त्वचा का रंग अचानक से नीला, बैंगनी या पीला दिखने लगे, तो यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर के निचले हिस्से तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण पैरों की त्वचा का रंग बदल सकता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सर्दी के मौसम में पैर ठंडे रहना एक सामान्य बात है। अगर आपके पैरों के तलवे हमेशा बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण रक्त का संचार सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसके कारण पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।