कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के आसपास नजर आते हैं ये 4 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

High Cholesterol Symptoms On Eyes: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के आसपास कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 11, 2024 2:53 PM IST

Signs of High Cholesterol On Eyes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। जैसा नाम से ही पता चलता है, बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर देता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण आंखों और उनके आसपास भी दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको आंखों के आसपास दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं (High Cholesterol Signs In Eyes In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

आंखों के आसपास पीले धब्बे

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की स्थिति में आंखों के आसपास या पलकों पर पीले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। इसे जैंथिलास्मा कहा जाता है। ये धब्बे वास्तव में फैट की गांठें होती हैं, जो शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल के कारण बनती हैं।

आंखों के आसपास सूजन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के आसपास सूजन आ जाती है, जो लंबे समय तक बनी रहती है। अगर आपको भी बिना किसी कारण आंखों के आसपास सूजन नजर आ रही है, तो इस तरह के संकेत को इग्नोर करने से बचें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है।

आंखों में लालिमा

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों में लालिमा और जलन की परेशानी हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण आंखों की नसों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में लालिमा की समस्या हो सकती है। साथ ही, आंखों और उनके आसपास जलन और खुजली भी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कॉर्नियल आर्कस

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आंखों के कॉर्निया (सफेद हिस्से) के किनारों पर सफेद या हल्के पीले रंग की रिंग बनने लगती है। इस स्थिति को कॉर्नियल आर्कस कहा जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के गंभीर लक्षणों में से एक है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source