
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : June 5, 2025 11:57 AM IST
Symptoms Of High Blood Sugar At Night: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर देती है। ऐसे में, डायबिटीज के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों का ब्लड शुगर लेवल अचानक से काफी हाई हो जाता है, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। डायबिटीज के कुछ ऐसे भी लक्षण हैं, जो अक्सर रात के समय दिखाई देते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में हाई ब्लड शुगर के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Symptoms of Diabetes At Night In Hindi)। तो आइए,जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
रात के समय ब्लड शुगर हाई होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ सकता है। दरअसल, डायबिटीज होने पर ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा काफी अधिक हो जाती है, जिसे शरीर यूरिन की मदद से बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
रात के ब्लड शुगर बढ़ने पर व्यक्ति को बार-बार प्यास लग सकती है। दरअसल, जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा यूरिन बनती है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आपको बार-बार प्यास लगती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो एक बार एक बार अपने एक्सपर्ट की मदद लें।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ने या कम होने के कारण बहुत ज्यादा पसीना आ सकता है। खासतौर पर, इस तरह के लक्षण डायबिटीज के मरीजों को रात के समय काफी ज्यादा महसूस होते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
रात के समय ब्लड शुगर हाई होने पर व्यक्ति का मुंह या गला काफी ज्यादा सूखने लगता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को जेरोस्टोमिया कहते हैं। यह स्थिति आमतौर पर डिहाइड्रेशन की वजह से होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर अपना ब्लड टेस्ट करवाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।