... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 6, 2022 3:44 PM IST
शरीर के इन 4 अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा है Covid-19, इस तरह पहचानें कौन से अंग हो रहे हैं खराब
कोविड एक सांस संबंधी बीमारी है, जिसे प्राथमिक तौर पर हमारे शरीर को हल्के या फिर एक अलग प्रकार से प्रभावित करने वाला पाया गया था। लेकिन इस वायरस ने बीते दो साल के दौरान हमारे फेफड़ों, ह्रदय, किडनी, पाचन तंत्र के साथ-साथ हमारे दिमाग को बुरी तरह से प्रभावित करने का काम किया है। ज्यादातर मामलों में ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है और अंगों तक पहुंचकर उनकी स्थिति को और ज्यादा खराब बनाता है। आइए जानते हैं किस अंग को किस तरीके से नुकसान पहुंचाता है कोविड।
कोरोनावायरस, श्वसन तंत्र के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करता है और आपको संक्रमित करता है, इसलिए फेफड़े इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इम्यून रिएक्शन के परिणामस्वरूप फेफड़ों में बहुत सारी गंदगी और तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिसकी वजह से संक्रमण और ज्यादा बढ़ जाता है। गंभीर रूप से संक्रमण के मामले में फेफड़ों की वॉल्स और लाइनिंग बहुत ज्यादा प्रभावित होती है।
लक्षण
बहुत ज्यादा लार का बनना
खांसी
छाती में बलगम जमा होना
सांस लेने में तकलीफ
कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक, दिल की अनियमित धड़कन ये सभी कोविड के संभावित लक्षण हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि संक्रमण की वजह से होने वाला इंफ्लेमेटरी रिसपॉन्स कार्डियक फेल्योर और अनियमित धड़कन की ओर ले जाता है वो भी बिना फेफड़ों को नुकसान पहुंचाए। इतना ही नहीं कोविड दिल की स्थिति को और बदतर बना देता है, इसलिए ह्रदय रोगियों को हमेशा सावधान रहना चाहिए।
लक्षण
सीने में अकड़न
ठंड लगकर पसीना आना
सांस लेने में तकलीफ
अनियमित दिल की धड़कन
गर्दन, बाजू और जबड़े में परेशानी
ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिनकी वजह से कोविड सीधे हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। ये वायरस अपने रिसेप्टर्स सेल्स के माध्यम से हमारे ब्रेनस्टेम और सेरेब्रल कोर्टेक्स में प्रवेश करता है। इसके परिणामस्वरूप दिमाग तक जाने वाली धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिसकी वजह से स्ट्रोक पड़ता है।
लक्षण
अकड़न
गंध महसूस न होना
सिरदर्द रहना
ध्यान न लगना
बर्ताव में बदलाव
बहुत से मरीजों में ओमिक्रोन के आने के बाद पाचन तंत्र की समस्या शुरू हो गई है। ओमिक्रोन और उससे जुड़े वेरिएंट सीधे हमारी आंतों पर हमला करते हैं। ये लक्षण नाक में नहीं दिखाई देते हैं इसलिए आप बिना किसी लक्षण के आंतों के संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं।
लक्षण
पेट फूलना
दस्त
कब्ज
पेट में दर्द
सीने में जलन
बैचेनी और उल्टी