माइग्रेन के दर्द को कम करेंगे ये 4 फल, जब सिर दर्द हो तो जरूर खाएं

शकरकंद सिर दर्द को दूर करने के लिए कई लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें उपलब्ध विटामिन ई और अन्य विटामिन की एक बहुतायत के साथ, यह कई लोगों के माइग्रेन के इलाज के लिए काफी योगदान दे सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 1, 2019 3:20 PM IST

माइग्रेन के दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इसमें जो सिर दर्द उठता है, वह काफी तेज होता है, कई बार इसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है। माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है। इसके मुख्य लक्षणों में उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना शामिल हैं। आप अपने डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करके इस भयंकर सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। जानें, माइग्रेन में होने वाले सिर दर्द को दूर करने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए…

जानें, कपूर और घी 5 मिनट में कैसे दिलाएगा सिरदर्द से छुटकारा

केला

उच्च रक्तचाप, दिल और गुर्दे विकारों के इलाज के लिए पोटैशियम आवश्यक है। इसके अलावा यह मांसपेशियों की शक्ति में वृद्धि भी करता है। केले उन फलों में से एक है जिसमें हमारे शरीर द्वारा जरूरी पोटैशियम की अधिकांश मात्रा होती है। दवाओं के साथ माइग्रेन का उपचार कुछ अंगों के लिए वास्तव में हानिकारक हो सकता है। हालांकि, अधिक केला खाने से सिरदर्द की समस्या को भी बढ़ावा मिलता है।

माइग्रेन को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, लक्षणों को पहचानकर अपनाएं ये घरेलू इलाज

नींबू

नींबू सिरदर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है। नींबू को सौंदर्य में सुधार करने और वजन घटाने के लिए भी जाना जाता है। यह शरीर की अच्छी तरह से सफाई करता है। सिरदर्द होने पर नींबू के रस का एक गिलास पानी दर्द को कम कर सकता है। नींबू में मैग्नीशियम सहित 8 अलग-अलग खनिज होते हैं और नमक के साथ, यह सूजन को बहुत तेजी से खत्म कर सकता है।

सुबह नींद खुलती है तेज सिरदर्द के साथ, ब्रेन ट्यूमर का हो सकता है संकेत

सेब

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है सेब। यह कई बीमारियों से आपको बचाए रखता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सेब और सेब का सिरका, दोनों ही सिरदर्द को ठीक करने में मददगार होते हैं। नाश्ते के दौरान नियमित रूप से सेब खाने से आपकी सिरदर्द की समस्या दूर हो सकती है।

शकरकंद

शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो में ऊर्जा काफी होता है। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। शकरकंद सिर दर्द को दूर करने के लिए कई लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें उपलब्ध विटामिन ई और अन्य विटामिन की एक बहुतायत के साथ, यह कई लोगों के माइग्रेन के इलाज के लिए काफी योगदान दे सकता है।

कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source