... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : December 26, 2023 6:38 PM IST
Image credits by: Disease spreads in 2023
साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, अपनी अच्छी और बुरी सभी तरह की यादों के साथ यह साल अब पूरा हो रहा है। सेहत को नजरिए से देखें तो ये साल काफी चुनौती भरा रहा है, हालांकि कोरोना जैसी महामारी से इस साल पूरी दुनिया बाहर आई है, लेकिन इस साल भी कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स लगातार सामने आते रहे। अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में तो इस साल भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बनी रही है। कोरोना के अलावा भी कई तरह के संक्रामक रोगों ने इस पूरे साल लोगों को खूब परेशान किया है। आज हम आपको ऐसे 4 रोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2023 में खूब परेशान किया और जिनसे हमें 2024 में भी सावधान रहने की जरूरत है।
भारत सहित दुनिया के कई देशों में इस साल टोमैटो फीवर नामक बीमारी का खतरा देखा गया। भारत की बात करें तो मानसून के समय में केरल राज्य में इसके मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बीमारी का असर मुख्यतौर पर छोटे बच्चों की सेहत पर देखने को मिला, जिसके कारण उन्हें बुखार, सांस लेने में दिक्कत, थकान और त्वचा पर टमाटर जैसे लाल दाने देखे गए।
साल 2023 में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले भी दुनिया भर में देखने को मिले। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोरोना की तरह ही एक संक्रमण से फैलने वाला वायरस है, जो हमारी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो छोटे बच्चे और बुजुर्ग या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें ये वायरस बहुत जल्द अपनी गिरफ्त में ले लेता है। हालांकि इस वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, जिस कारण लोगों के बीच इसके संक्रमण को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना रहा।
साल के आखिरी महीनों में चीन में निमोनिया के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। लगातार बढ़ रहे मामलों ने दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया। नवंबर के महीने में चीन में एक रहस्यमयी बीमारी का खतरा देखा गया जिसने लोगों के श्वसन तंत्र को प्रभावित किया। इस रोग का खतरा भी छोटे बच्चों में देखने को ज्यादा मिला, जिसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीरता दिखाते हुए इसके रोकथाम के लिए काफी तेजी से कदम उठाए।
2019 से शुरू हुआ कोरोना महामारी का खतरा 2023 में भी लगातार बना रहा, हालांकि साल के शुरुआती महीनों में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' की सूची से बाहर कर दिया था, लेकिन साल के अंत तक एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट्स देखने को मिल रहे हैं। इस घातक बीमारी के खतरे को देखते हुए और लगातार बने हुए मामलों को ध्यान में रखते हुए हमें इस बीमारी के प्रति साल 2024 में भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह से पैनिक करना नहीं है। हम इस लेख के माध्यम से आपको बीमारियों के प्रति सचेत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर प्राप्त विभिन्न स्रोतों से ली गई है। लेख में बताई गई किसी भी बीमारी के बारे में अधिक जानने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.