Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इन 3 विटामिन्स की कमी से आती है मुंह से बदबू, जानें दूर करने के उपाय

Bad Breath Causes: शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण मुंह से बदबू आने लगती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

शरीर में इन 3 विटामिन्स की कमी से आती है मुंह से बदबू, जानें दूर करने के उपाय

Written by priya mishra |Published : November 12, 2024 11:00 AM IST

Vitamins Deficiency Causes Bad Breath: मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। जिस व्यक्ति के मुंह से बदबू आती है, वह दूसरे लोगों के सामने बात करने में हिचकिचाता है। इसके कारण उसे शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। मुंह से बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे मुंह और दांतों की सही ढंग से सफाई न करना, दांतों में कैविटी होना, पेट में गड़बड़ी और मसूड़ों में इंफेक्‍शन। इसके अलावा, प्याज और लहसुन जैसी चीजें खाने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है। आमतौर पर, ब्रश करने के बाद यह बदबू अपने आप खत्म हो जाती है। लेकिन अगर मुंह की सही तरीके से सफाई करने के बावजूद भी मुंह से बदबू आती है, तो इसके पीछे की वजह शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जी हां, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण मुंह से बदबू आने लगती है। तो आइए, जानते हैं शरीर में किन विटामिन्स की कमी की वजह से मुंह से बदबू आती है और इसे दूर कैसे करें?

विटामिन-डी

विटामिन-डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। हम सभी जानते हैं कि जबड़े और दांत हड्डियों से बने होते हैं। ऐसे में, शरीर में विटामिन-डी की कमी से फ्रैक्चर और दांत ढीले हो सकते हैं, जो सांसों की बदबू का कारण बन सकता है। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी से मसूड़ों और दांतों से जुड़े रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए आप अंडे की जर्दी, डेयरी प्रोडक्ट्स और फोर्टिफाइड अनाज इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ समय रोजाना धूप में बैठना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विटामिन-सी

शरीर में विटामिन-सी की कमी के कारण भी मुंह से बदबू आने की परेशानी हो सकती है। साथ ही, इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून आना और इन्फेक्शन की समस्या भी हो सकती है। विटामिन-सी हमारी इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर हमारे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और त्वचा नमी खोने लगती है। शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति के लिए आप नींबू, संतरा, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

विटामिन-बी12

मुंह से बदबू आने के पीछे विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण और तंत्रिका तंत्र की सेहत के लिए जरूरी है। विटामिन बी12 की कमी से मुंह से बदबू, मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन और दांतों को सपोर्ट देने वाले कनेक्टिव टिश्यू के अलग होने की परेशानी भी हो सकती है। शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप सैल्मन फिश, रेड मीट, बादाम का दूध, दही और अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय

  • मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप भोजन के बाद सौंफ चबाकर खाएं।
  • खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
  • मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए दिन में 2 बार अच्छी तरह ब्रश करना जरूरी है।
  • मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं या पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • मुंह से बदबू से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।