मच्छरों को दूर रखेंगे ये 3 तेल, बचे रहेंगे चिकनगुनिया-डेंगू से

मच्छरों से निपटने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल, मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश्‍त नहीं होती इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकलें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 12, 2018 4:22 PM IST

क्या आप कई दिनों से बुखार से परेशान हैं? बदन दर्द हो रहा है, बिस्तर से उठा भी नहीं जा रहा? तो हो सकता है आप चिकनगुनिया से ग्रस्त हों। परेशान होने की जरूरत नहीं, चिकनगुनिया है या नहीं इसका पता ब्लड टेस्ट के जरिए लग सकता है। यदि रिजल्ट पॉजिटिव आए तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। हालांकि, चिकनगुनिया का बेहतर इलाज घर पर भी हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लेकर घर पर रहते हुए भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

कई बार मच्छरों के आतंक से बचने के लिए लोग मॉस्किटो रिपेलेंट लिक्‍विड या क्रीम का इस्तेंमाल करते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है उन्हें त्‍वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां भी हो जाती हैं। इससे बेहतर है कि मच्‍छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जाएं। कुछ ऐसे प्राकृतिक तेल हैं, जो त्‍वचा पर बेअसर होते हैं और मच्‍छरों को भी दूर भगाते हैं। जानते हैं इन लाभदायक तेलों के बारे में-

पेपरमिंट ऑयल

मच्छरों से निपटने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल, मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश्‍त नहीं होती इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकलें। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।

नीम का तेल

मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इनफ्यूजर की मदद से नीम के तेल का पूरे कमरे में छिड़काव करें। ऐसा करने से कमरे में मच्छरों का नामो-निशान नहीं रहेगा। इसके अलावा नारियल तेल में नीम के तेल को मिलाकर पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया भी जला सकते हैं। इससे भी मच्‍छर भाग जाएंगे।

लैवेंडर ऑयल

मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और लैवेंडर तेल को भरकर लगाएं। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिक्स कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। आपके कमरे से मच्छर छू मंतर हो जाएंगे। हर 2-3 घंटों बाद स्प्रे करते रहें। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल को हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source