किडनी खराब होने पर रात में दिखते हैं ये 3 लक्षण, अधिकतर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Kidney Disease Symptoms at Night :  रात में सोते समय किडनी में खराबी के कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2024 1:57 PM IST

Kidney Disease Symptoms at Night : समय पर अगर क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) के लक्षण पता चल जाएं, तो इसका आसानी से इलाज कराना संभव होता है। इससे आप काफी अच्छा भी महसूस करते हैं। किडनी डिजीज के लक्षण काफी सामान्य और सूक्ष्म हो सकते हैं, इसलिए अधिकतर लोगों को काफी देरी से किडनी खराब होने का पता चलता है। किडनी खराब होने पर शरीर में दिन-रात कभी भी लक्षण दिख सकते हैं। लेकिन कुछ लक्षण रात के समय तेजी से अटैक करते हैं, जिसपर आप ध्यान देकर अपना इलाज समय पर करा सकते हैं। आइए जानते हैं रात के समय किडनी खराब होने पर दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

1. बार-बार पेशाब आना

किडनी की मदद से हमारे शरीर में यूरिन बनता है। इसलिए जब गुर्दे खराब होते हैं, जो काफी ज्यादा अपशिष्ट पदार्थ निकलते लगता है। ऐसी स्थिति में किडनी में खराबी होने पर आपको रात के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। कुछ लोगों को हल्के मूत्र के साथ पेशाब आ सकता है। इस दौरान आपको काफी असहजता महसूस हो सकती है।

2. सोते समय सांस लेने में दिक्कत

किडनी डिजीज या फिर किडनी में किसी तरह की परेशानी होने पर पात में सोते समय सांस लेने में तकलीफ होती है। मरीजों को ऐसा महसूस होता है कि वे पानी में डूब रहे हैं। कुछ लोगों को सूजन के कारण सांस लेने में तकलीफ होती है।

3. रात में नींद न आना

किडनी में खराबी के कारण कुछ लोगों को रात के समय नींद नहीं आती है। दरअसल, किडनी खराबी की वजह से बार-बार पेशाब आना, पेट फूलने जैसा महसूस होता है। ऐसे में नींद में काफी खलल पैदा होती है, जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.