Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
High Blood Sugar Symptoms on Lips : आधुनिक समय में लोगों लाइफस्टाइल से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें डायबिटीज यानी ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने की परेशानी प्रमुख है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से कई तरह के कामकाज पर असर पड़ता है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिखते हैं। इसमें कुछ लक्षण आपके लिप्स के आसपास भी नजर आ सकते हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर लिप्स के आसपास दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर लिप्स काफी ज्यादा ड्राई होने लग जाते हैं। इस तरह के लक्षण को अधिकतर लोग नजरअंदाज करते हैं। क्योंकि यह काफी सामान्य लक्षणों में से एक है, कई लोगों को लगता है कि डिहाइड्रेशन की वजह से लिप्स सूख रहे हैं। लेकिन हर स्थिति में ऐसा नहीं होता है। शुगर लेवल का स्तर बढ़ने पर भी लिप्स ड्राई होने लग जाते हैं। इसलिए अगर आपके होंठ काफी ज्यादा सूख रहे हैं, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें और अपना ब्लड शुगर लेवल की जांच कराएं।
ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने पर लिप्स के आसपास दरारे पड़ने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, ब्लड शुगर हाई की स्थिति में होंठ काफी ज्यादा ड्राई होने लग जाते हैं, ऐसी स्थिति में लिप्स पर दरारों का पड़ना सामान्य है। अगर आपके लिप्स पर दरारें पड़ रही हैं, तो ऐसी स्थिति में आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से फॉलो करें।
डायबिटीज यानि ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर आपके लिप्स के आसपास सूजन भी नजर आ सकती है। इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपके लिप्स में सूजन होने के सही कारणों का पता चल सके।
ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा हाई होने पर शरीर के अलग-अलग अंगों में इसके लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।