Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में ही नजर आते हैं किडनी डैमेज के ये 3 लक्षण, रातभर टॉयलेट भागते रहता है मरीज

Early Signs of Kidney Damage at Night : किडनी डैमेज होने की स्थिति में रात के समय कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से- 

रात में ही नजर आते हैं किडनी डैमेज के ये 3 लक्षण, रातभर टॉयलेट भागते रहता है मरीज

Written by Mishra Kishori |Updated : February 5, 2025 4:14 PM IST

Kidney Failure Symptoms At night :  किडनी फेलियर यानि किडनी खराब होना, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी एक या दोनों किडनी अपने आप काम करना बंद कर देती हैं। इस परेशानी के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जिसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फिर किडनी में किसी तरह की तीव्र चोट लगना शामिल है। किडनी खराब होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें थकान, उल्टी और मतली जैसा महसूस होना, ब्रेन फॉग इत्यादि लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो रात के समय काफी ज्यादा नजर आते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर समय पर इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको किडनी खराब होने पर रात के समय दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

बार-बार पेशाब आना - Kidney Damage Frequent Urination

किडनी में खराबी होने पर मरीजों को बार-बार पेशाब आने की परेशानी होती है। यह परेशानी अक्सर रात के समय काफी ज्यादा महसूस होती है। दरअसल, किडनी डैमेज या फेल होने पर किडनी तरल पदार्थों को प्रभावी ढंग से फिल्टर नहीं कर पाती है, जिसके कारण शरीर में काफी ज्यादा तरल पदार्थ होने लगता है, जो पेशाब के माध्यम से बाहर निकलता है। विशेष रूप से रात में इस तरह के संकेत काफी ज्यादा नजर आते हैं।

थकान महसूस करना - Kidney damage tiredness

सोने के बावजूद भी अगर आपके शरीर में थकानबनी रहती है, तो यह किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हमारी किडनी खराब हो जाती है, तो शरीर में काफी ज्यादा विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इस स्थिति में शरीर में काफी ज्यादा थकान बनी रहती है। अक्सर रात के समय इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा होती है।

Also Read

More News

नींद न आना -  Kidney Problems Cause Sleepless Night

किडनी में खराबी के चलते आपके रातों की नींद खराब हो सकती है। क्योंकि किडनी शरीर के विषाक्त पदार्थों को सही से फिल्टर नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब आती है। साथ ही यह मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में आपको नींद न आने की शिकायत हो सकती है।

किडनी खराब होने के अन्य लक्षण क्या हैं? - Other Symptoms of Kidney Damage

किडनी में खराबी के चलते शरीर में अन्य कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जो निम्न हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • पेशाब में झागआने के साथ-साथ खून आना
  • पेशाब काफी ज्यादा आना या बहुत कम होना
  • पैरों में सूजन और दर्द होना
  • पानी पीने के बाद जी मिचलाने जैसा अनुभव होना
  • पेट खराब होना
  • मतली और उल्टी का अनुभव होना
  • भूख न लगना
  • स्किन पर काफी खुजली होना और स्किन ड्राई होना, इत्यादि।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।