Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Signs Of Toxins In Liver: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा के भंडारण में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसके कारण लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और कई तरह की गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यदि इन लक्षणों को सही समय पर पहचान लिया जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना लिवर में टॉक्सिंस जमा होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरह से काम नहीं पाता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने पर पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर, यह दर्द और सूजन पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में महसूस हो सकता है और खाना खाने के बाद या शारीरिक गतिविधि के दौरान बढ़ सकता है। दरअसल, जब लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, तो पाचन तंत्र पर इसका असर पड़ता है। इसके कारण पेट में भारीपन, गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने पर पीलिया की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा और आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन दिखाई देने लगता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे त्वचा में पीलापन नजर आने लगता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।