
Also Read
Medically Verified By:
Liver cirrhosis symptoms at night : लिवर सिरोसिस के शुरुआती चरणों में इसके लक्षण काफी कम दिखते हैं या फिर बिल्कुल भी नजर नहीं आते हैं। अधिकतर मामलों में लिवर सिरोसिस के लक्षण तब दिखाई देते हैं, जब लिवर बुरी तरह से डैमेज हो जाता है। ऐसे में लिवर से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्याओं को भी लंबे समय तक इग्नोर न करें। यह काफी गंभीर हो सकती है। दिन के समय हमें कुछ लक्षण दिखते हैं, तो हम इसपर अधिक ध्यान दे देते हैं, लेकिन अक्सर रात के समय दिखाई देने वाले लक्षणों पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में लिवर काफी बुरी तरह से डैमेज हो सकता है। लिवर सिरोसिस के कुछ लक्षण रात के समय दिखाई दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे। नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल, इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, जीआई सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट, चेयरमैन (पैन मेट्रो) डॉ. हर्ष कपूर, का कहना है कि लिवर में खराबी होने पर रात के समय कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसपर हमारे ध्यान नहीं जाता है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से-
लिवर सिरोसिस की स्थिति में मरीजों को रात के समय मेलाटोनिन का चरम देरी से शुरू होता है, जिसकी वजह से उन्हें नींद देरी से आती है। ऐसी स्थिति में उन्हें अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। अगर आपको रात के समय ऐसे नींद देरी से आ रहा या फिर बार-बार नींद खुल रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की मदद लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।
Also Read : लिवर में सूजन से लेकर लिवर फेलियर तक लिवर सिरोसिस के 4 स्टेज
लिवर बुरी तरह से डैमेज होने की स्थिति में मरीजों को बार-बार पेशाब आने की परेशानी होती है। साथ ही कुछ लोगों के पेशाब से खून भी आने लगता है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर किया जा सके।
लिवर सिरोसिस होने पर मरीजों को मांसपेशियों में काफी दर्द और अकड़न की परेशानी होती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें। इस तरह के संकेत अक्सर रात के समय काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको इग्नोर करने से बचने की जरूरत होती है।