आंखों के आसपास के इन 3 संकेतों से समझ जाएं 180/120 के पार पहुंच चुका है ब्लड प्रेशर, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

high blood pressure Symptoms : ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों के आसपास कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 9, 2024 6:09 PM IST

शरीर में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से आंखों के आसपास भी काफी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में अगर आपकी आंखें खराब हो रही हैं, तो इसे इग्नोर न करें बल्कि इसके बजाय अपना इलाज समय पर कराएं। दरअसल, शरीर में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। रेटिना आंख के पिछले हिस्से में ऊतक की परत होती है। यह आंखों में प्रवेश करने वाले प्रकाश और छवियों को मस्तिष्क को भेजे जाने वाले तंत्रिका संकेतों में बदल देता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इसलिए आपको आंखों में दिखने वाले बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों के आसपास दिखने वाले संकेत?

आंखों को कैसे प्रभावित करता है ब्लड प्रेशर?

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर रेटिना के साथ अन्य समस्याएं भी अधिक होने की संभावना है, जैसे:

  • हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आंखों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इसकी वजह से रेटिना को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है।
  • रेटिना से रक्त ले जाने वाली नसों में रुकावट भी हो सकता है।

ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों में दिखने वाले लक्षण?

दोहरी दृष्टि

शरीर में ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों की दृष्टि डबल नजर आती है। अगर आपकी आंखों में भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें और अपना ब्लड प्रेशर का सही से इलाज कराएं ताकि आपकी आंखें अधिक प्रभावित न हो।

धुंधली दृष्टि

ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ने पर काफी ज्यादा धुंधलापन नजर आता है। इस स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह की जरूरत होती है, ताकि आप अपनी आंखों को ज्यादा नुकसान होने से बचा सकें।

सिर दर्द होना

ब्लड प्रेशर हाई होने की स्थिति में आंखों के आसपास दर्द और सिर में दर्द की परेशानी भी हो सकती है। यह गंभीर लक्षणों में से एक है। ऐसे में आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।

ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको समय पर अपना इलाज करने की जरूरत होती है। इसलिए आंखों में किसी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source