दिन में किसी भी समय आंखों में दिखने वाले इन संकेतों से समझ जाएं खराब हो चुका है लिवर, तुरंत कराएं जांच

Liver Damage Sign : लिवर में किसी तरह की परेशानी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। मुख्य रूप से आंखों के आसपास कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 14, 2024 10:43 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Liver Damage Sign : लिवर एक ऐसा अंग है, जो पेट के दाहिनी ओर स्थित होता है। इसका मुख्य कार्य भोजन को पचाने का होता है। साथ ही यह हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है। इसके अलावा लिवर की मदद से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। लिवर से जुड़ी बीमारियां जेनेटिक भी हो सकती हैं। वहीं, कई बार खानपान में गड़बड़ी की वजह से भी लिवर खराब हो सकता है। नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल,  इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, जीआई सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट,  चेयरमैन (पैन मेट्रो) डॉ. हर्ष कपूर का कहना है कि लिवर खानपान में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है। मुख्य रूप से शराब का अधिक सेवन और मोटापा लिवर में खराबी की मुख्य वजह बन सकती है।

लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली स्थितियां घाव का कारण बन सकती हैं, जिसे सिरोसिस कहा जाता है। सिरोसिस से लिवर फेलियर हो सकता है, जो जीवन के लिए खतरनाक स्थिति है। लिवर में किसी तरह की खराबी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं, जिसमें आंखों के आसपास परेशानी होना भी शामिल है। आइए जानते हैं लिवर में खराबी होने पर आंखों के आसपास किस तरह के संकेत दिखते हैं?

आंखों का रंग पीला होना

लिवर में खराबीया फिर किसी तरह की परेशानी होने पर आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आता है। इस स्थिति को पीलिया भी कहा जाता है। अगर आपके आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आ रहा है, तो फौरन अपनी स्थिति की जांच कराएं। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

आंखों में खुजली होना

कुछ लोगों को लिवर में खराबी होने पर आंखों के आसपास खुलजी, सिर में दर्द और आंखों से पानी आना जैसे संकेत दिख सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

आंखों के नीचे काले घेरे

लिवर में खराबी होने पर ब्लड अच्छे से फिल्टर नहीं हो पाता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसके परिणामस्वरूप शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे, थकान और कमजोरी जैसे अन्य लक्षण महसूस होते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत अपनी डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source