लंग्स इम्युनिटी को बूस्ट करेंगे ये 3 आसान तरीके, प्रदूषण से नहीं होंगे फेफड़े खराब

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर अपने लंग्स पर पड़ता है। इसलिए हमें जरूरत है कि हम अपने लंग्स को सही रखने के लिए इनकी एक्स्ट्रा केयर करें। आज हम आपको 3 ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने फेफड़ों की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 17, 2020 2:11 PM IST

यह सच है कि कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया के नाक में दम किया हुआ है। लेकिन इस वायरस के आने का फायदा यह हुआ कि लोग हेल्थ को लेकर सीरियस हुए हैं। अब बच्चे से लेकर बड़े तक खुद को हेल्दी और फिट रखने की ओर काम कर रहे हैं। शरीर के अन्य अंगों के साथ ही फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर अपने लंग्स पर पड़ता है। इसलिए हमें जरूरत है कि हम अपने लंग्स को सही रखने के लिए इनकी एक्स्ट्रा केयर करें। आज हम आपको 3 ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने फेफड़ों की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।

नियमित प्राणायाम का अभ्यास

नियमित प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्राणायाम फेफड़ों को डिटॉक्स करने के साथ ही इनकी क्षमता को भी बढ़ाती है। इसके साथ ही लंग्स को हेल्दी रखने के लिए मन का शांत होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि जब हम तनावग्रस्त या चिंतित होते हैं, तो हमारा रेस्पिरेट्री सिस्टम प्रभावित होता है और श्वसन दर बढ़ जाती है, जिससे फेफड़ों पर दबाव पड़ता है। प्राणायाम करने से मन भी शांत होता है और फेफड़े भी स्वस्थ बनते हैं। इसलिए प्रणायाम का नियमित अभ्यास करें।

Blood-est

नेचुरल फूड का करें सेवन

अधिक मिर्च मसाले या हार्ड फूड का असर आपके लिवर के साथ ही आपके फेफड़ों पर भी पड़ता है। ऐसी चीजों को अवॉइड करना चाहिए जो शरीर में बलगम को बढ़ाते हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा लाइट और नेचुरल फूड का सेवन करना चाहिए। आंवला, अश्वगंधा, ऐलोवेरा और गिलोय ऐसी चीजें हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होता है इसलिए इनका सेवन किया जाना चाहिए।

प्रदूषित स्थानों से बचें

जब से देशभर से लॉकडाउन हटा है उसके बाद से प्रदूषण के स्तर में भी वृ़द्धि देखी गई है। इसलिए कोशिश करें कि आप प्रदूषण के संपर्क में कम से कम आए। जब भी आप घर से बाहर जाए तो मास्क पहनें या अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर करें। सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source