कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हो सकती हैं ये 3 गंभीर समस्याएं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ता है खतरा

What Are Dangers of High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल रक्त में एक मोम जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लिवर में होता है। स्वस्थ रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल का रक्त में सामान्य स्तर में रहना जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 6, 2025 5:31 PM IST

These Disease Risk Increases in High Cholesterol Level in Hindi: लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल, धमनियों की दीवारों पर प्लाक बनाता है। इसकी वजह से धमनियां सख्त हो जाती हैं। जब रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो इससे धमनियां संकरी हो जाती हैं। इससे हृदय, दिमाग और शरीर के अन्य अंगों तक सही तरीके से रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर थकान, सिरदर्द, सुन्नपन, पैरों में दर्द, सीने में दर्द जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। लेकिन, जब रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है, तो इसकी वजह से कुछ गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

1. पेरिफेरल आर्टरी डिजीज- Peripheral Artery Disease

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आर्टरी वॉल्स के पास फैट जमा होने लगता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है। इससे धमनियों पर असर पड़ता है। इसकी वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकता है। चलते समय पैरों में दर्द, पैरों में ऐंठन, पैरों में सुन्नता, पैरों में जलन आदि पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के लक्षण होते हैं।

2. स्ट्रोक- Stroke

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर स्ट्रोक का जोखिम भी ज्यादा बना रहता है। जिन लोगों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है, उन्हें स्ट्रोक आ सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसकी वजह से ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाएं) ब्लॉक हो जाती हैं, इससे स्ट्रोक होता है। जब दिमाग तक रक्त की सप्लाई नहीं हो पाती है, तो इससे स्ट्रोक हो सकता है। चेहरे, हाथों और पैरों में सुन्नपन स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं।

3. हार्ट अटैक- Heart Attack

जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो इससे धमनियों में प्लाक जमा हो जाता है। इससे धमनियां संकरी हो जाती हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय तक सही तरीके से रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता है। ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने की वजह से हार्ट अटैक आ सकता है। इसलिए अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।