
Also Read
Warning signs of Heart Attack : आधुनिक समय में कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन गंभीर बीमारियों में हार्ट अटैक भी शामिल है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसका कारण इन दिनों हमारा ब्लड वेसेल्स पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेट होने में परेशानी होती है। अगर आपको भी सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक महसूस होता है, तो इस स्थिति में आपको इसके लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, हार्ट अटैक आने से पहले हमारे शरीर में कुछ बदलाव नजर आते हैं, जिसपर आप ध्यान देकर समय पर अपना इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
हार्ट अटैक आने से पहले आपको सीने में हल्का-हल्का दर्द महसूस होता है। साथ ही छाती में भारीपन भी महसूस होता है। ऐसे लक्षणों को आपको नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत होती है, ताकि आप हार्ट अटैक का समय पर इलाज करा सकें।
हार्ट अटैक आने की स्थिति में सिर में हल्का-हल्का दर्द होने लगता है। कई लोग इस तरह के लक्षण को सामान्य समझ बैठते हैं, जो काफी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इसके अलावा मरीजों को बेहद कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने हार्ट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इस तरह के लक्षण दिखने पर फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।
हार्ट अटैक आने से पहले या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारी होने पर आपको काफी ज्यादा पसीना आता है। साथ ही मरीजों को घबराहट और बेहोशी होने लगती है। हार्ट अटैक के गंभीर लक्षण हो सकते हैं, ऐसे में फौरन एमर्जेंसी में अपना चेकअप कराएं।
हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों के शरीर में इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है, ताकि आपका इलाज समय से पहले किया जा सके।