
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 2, 2023 1:06 PM IST
Vitamin deficiency causes Weak bones : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों के विकास से लेकर हड्डियों के विकास के लिए लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हम में से कई लोग इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं हड्डियों के विकास के लिए कुछ विटामिन्स की भी आवश्यकता होती है। जी हां, अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियों का विकास अच्छे से हो, तो अपने आहार में कुछ विटामिन्स को जरूर शामिल करें। अगर आप इन विटामिन्स को अपने आहार में शामिल नहीं करते हैं, तो इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन विटामिन की कमी से हड्डियां होने लगती हैं कमजोर?
शरीर में विटामिन K की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। दरअसल, विटामिन K हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन को बनाने में मददगार होता है। ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाए, तो स्वस्थ हड्डी के टिशूज का उत्पादन में कमी हो सकती है। ऐसे में हड्डियों का जो ढांचा है उससे बुनने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन K बेहद जरूरी होता है।
शरीर में विटामिन के की पूर्ति के लिए फलियां, पत्तेदार साग और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा आप अपने आहार में अंडे की जर्दी, पनीर, कलेजी इत्यादि को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन के की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
शरीर में विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। मुख्य रूप से हड्डियों के बेहतर विकास के लिए विटामिन डी काफी जरूरी माना जाता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप कई तरह के आहार को सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका मुख्य स्त्रोत सूर्य की रोशनी मानी जाती है। इसके अलावा कई खाने की चीजों से भी विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए फैटी फिश का सेवन करें। इसके अलावा आप साल्मन, सार्डिन, टूना इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अंडे का पीला हिस्सा भी विटामिन डी की कमी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए आप इन विटामिन्स का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।