शरीर में इन 2 बीमारियों की वजह से रात को आते हैं डरावने सपने! जानें दिन में क्या करने से रात को लगता है डर

जहां तक बात डरावने सपने की है तो आमतौर पर ये डर, एंग्जाइटी, सोचने की प्रक्रिया और आपके साथ होने वाली रोजाना की घटना का मिश्रण है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 17, 2023 6:40 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि आपकी आंख लगती है और आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि सोते ही आपको डरावने सपने लगे हो? और आपका अचानके से उठ गए हों? ऐसा कुछ लोगों के साथ अक्सर होता है तो कुछ लोग पहली बार इसका अनुभव करते हैं। लेकिन क्या नींद और डरावने सपने के बीच कोई संबंध है? इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और जो लोग डेली ऐसी घटनाओं का अनुभव करते हैं, जो कि कहीं न कहीं आपके खराब आपके मानसिक स्वास्थ्य का कारण बन सकता है। आइए आपको बताते हैं कि खराब नींद और डरावने सपने के बीच क्या संबंध है।

क्या है एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली स्थित BLK- MAX Super Speciality Hospital, Sr. Consultant - Psychiatry, Dr. Manish Jain का कहना है कि नींद और सपने के बीच कोई वास्तविक संबंध यानि सीधा संबंध नहीं है। जहां तक बात सपने की है तो आमतौर पर ये डर, एंग्जाइटी, सोचने की प्रक्रिया और आपके साथ होने वाली रोजाना की घटना का मिश्रण है।

डरावने सपने की वजह

डॉ. मनीष कहते हैं कि हां, कुछ मानसिक स्थितियां ऐसी हैं, जिनकी वजह से आपका सपना बहुत डरावना या फिर आपको नेगेटिविटी की तरफ ले जाता है। उदाहरण के तौर पर वे लोग, जो डिप्रेशन और एंग्जाइटी का शिकार होते हैं उन्हें बहुत ज्यादा डरावने सपने आते हैं।

कैसे बचें

बहुत से एक्सपर्ट साफ-सफाई की आदतों को फॉलो करना अच्छा मानते हैं लेकिन इसका किसी के सपने पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। सपनों का प्रमुख या निर्णायक कारक अभी भी व्यक्ति को डरावने सपने की ओर ले जाता है।

कितने आम हैं डरावने सपने?

डॉ. मनीष कहते हैं कि डरावने सपने सामान्य नहीं हैं। किसी को भी डरावने सपने आ सकते हैं, खासकर अगर उन्हें कोई मनोवैज्ञानिक या मानसिक स्वास्थ्य जैसी परेशानी न हो। अगर किसी को कोई गंभीर मानसिक परेशानी है तो उन्हें बार-बार डरावने सपने आ सकते हैं और बार-बार आ सकते हैं।

डॉ. मनीष कहते हैं कि अगर किसी को बार-बार बुरे सपने आते हैं, तो उनके शरीर का नींद चक्र बिगड़ सकता है। यानि जब वे सोते हैं तो उन्हें जल्दी से रात को नींद नहीं आती है, जिसकी वजह से नींद की कमी या फिर क्रॉनिक इनसोमनिया हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source