पेशाब में नजर आते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ये 2 लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं नजरअंदाज

High Cholesterol Symptoms in urine :  हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में पेशाब में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 3, 2024 2:01 PM IST

High Cholesterol Symptoms in urine : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद चिपचिपा पदार्थ है, जो पीले रंग का पोता है। इसकी अधिकता कई तरह की परेशानियों को जन्म ले सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर छाती में दर्द, दबाव बढ़ना, चक्कर आना, पैरों में दर्द इत्यादि की परेशानी हो सकती हैं। वहीं, इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में पेशाब करने के दौरान भी कई तरह के लक्षण दिखते हैंं। इसपर ध्यान देकर आप स्थिति में सुधार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेशाब में दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बार में-

पेशाब में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण - Signs of High Cholesterol in urine

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेशाब में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं।

1. पेशाब में कोलेस्ट्रॉल के क्रिस्टल निकलना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में पेशाब में कोलेस्ट्रॉल के क्रिस्टल निकलने लगते हैं। यूरिन में कोलेस्ट्रॉल क्रिस्टल की थोड़ी मात्रा सामान्य है, लेकिन हाई स्तर में किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है। यह नेफ्रोटिक सिंड्रोम का भी संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि स्थिति का समय पर इलाज हो सके।

2. पेशाब झागदार होना

कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में मरीजों का पेशाब झागदार आने लगता है। अगर आपके पेशाब का रंग काफी डार्क या फिर झागदार हो रहा है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर किया जा सके।

हाई कोलेस्ट्रॉल के अन्य लक्षण? - High Cholesterol Symptoms in Hindi

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

  • डिहाइड्रेशन की परेशानी होना
  • काफी ज्यादा थकान महसूस होना
  • स्किन पर खुजली होना
  • स्किन ड्राई होना
  • हाई ब्लड प्रेशर होना, इत्यादि।

Also Read : कोलेस्ट्रॉल हो या एनीमिया भिंडी का पानी ऐसे पीने से मिलेंगे 4 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source