Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर पेशाब में दिखते हैं ये 2 संकेत, तुरंत पहचानकर कराएं इलाज

Vitamin B12 Deficiency urinary symptoms :  शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर न सिर्फ स्किन पर इसके संकेत दिखते हैं। बल्कि पेशाब में भी इसके संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर पेशाब में दिखते हैं ये 2 संकेत, तुरंत पहचानकर कराएं इलाज
Vitamin B12 Deficiency urinary symptoms

Written by Kishori Mishra |Updated : September 10, 2024 4:47 PM IST

Vitamin B12 Deficiency urinary symptoms : शरीर में विटामिन बी12 की कमी से होने कई तरह की परेशानी हो सकती है। शरीर में इसकी काफी कमी होने से हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अवरुद्ध उत्पन्न  हो सकती है। बता दें कि रेड ब्लड कोशिकाओं को बनाने के लिए विटामिन बी12 का अहम योगदान होता है। यह शरीर के सभी हिस्सों में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन का प्रवाह करती है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी काफी ज्यादा हो रही है, तो इस स्थिति में आपको कई तरह के संकेत दिखसकते हैं। कुछ संकेत पेशाब में भी नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप अपना इलाज शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर पेशाब में दिखने वाले लक्षण ( Vitamin B12 ki Kami ke Lakshan ) कौन-कौन से हैं?

विटामिन बी12 की कमी यूरिन को किस तरह करता है प्रभावित?

विटामिन बी12 तंत्रिका स्वास्थ्य को बेहतर करने में काफी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी के कारण तंत्रिका तंत्र डैमेज होने लगता है। स्थिति गंभीर होने पर मूत्राशय को प्रभावित करता है, जिसमें ब्लैडर भर जाने पर उचित संकेत देने की क्षमता को प्रभावित कर (Vitamin B12 ki Kami ke Lakshan ) सकता है, जिससे संभावित रूप से यूरिन असंयम या यूरिन रिटेंशन (Urine retention) की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Also Read : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां,

Also Read

More News

विटामिन बी12 की कमी होने पर पेशाब में दिखने वाले संकेत?

पेशाब लीक हो जाना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर ब्लैडर को सही संकेत मिलने में परेशानी होने लगती है, जिसकी वजह से मरीजों का पेशाब लीक हो सकता है। इस दौरान पेशाब को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। मुख्य रूप से खांसी या फिर किसी तरह का तनाव होने पर पेशाब लीक हो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्लैडर पूरी तरह से खाली न होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण मरीजों को यूरिनरी रिटेंशन की परेशानी हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में मरीजों को बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को डॉक्टर की सही सलाह लेने की जरूरत हो सकती है।